दैनिक पंचांग/जानिए आज का राशिफल

खबर शेयर करें -

दैनिक पंचांग/राशिफल

9 पैठ(गते) पूस
सोमवार, 23 दिसंबर 2024

-इष्ट देवाय नमः🙏

*-विक्रम संवत- 2081
*-शक संवत- 1946
*कालयुक्त नाम संवत्सर
*दक्षिणायन- हेमंत ऋतु
*पूस कृष्ण पक्ष
*तिथि-अष्टमी शाम
5:08 तक फिर नवमी
🪐 *नक्षत्र* उत्तरा फाल्गुनी
*योग* सौभाग्य
🌙 *-राहुकाल* रात्तै 7:30 बठै 9:00 तक।
*-सूर्योदय-* 7 :07
*-सूर्यास्त-* 5 :14
*दिशाशूल* पूरव

राशिफल, 23-12-2024

मेष राशि :- परिवार से दूर जाने का समय है,अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।कर्मचारियों से परेशान रहेंगे,नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।प्रशासन से सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि :- आज अपने व्यवहार को नम्र रखें,क्रोध की अधिकता से बने कार्य बिगड़ सकते हैं।दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें,कम बोलें,अच्छा बोलें,समय पर बोलें।

मिथुन राशि :- आज भावनाओं पर काबू रखें, निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा,खर्च की अधिकता रहेगी।भाइयों के सहयोग से काम पूरे होंगे।

कर्क राशि :- आज बड़े आकस्मिक खर्च की संभावना है।करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे,धन कोष में वृद्धि होगी।पुराने विवादों से परेशान रहेंगे,प्रेम प्रसंग के कारण तनाव बढ़ेगा।

सिंह राशि :- किसी अजनबी से संबंध मजबूत होंगे।आज मित्रों से सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।विदेश जाने के योग बन रहे हैं,माता पिता को धोखा देने से बचें।

कन्या राशि :- पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा।वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे।संपत्ति के चल रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी,कलात्मक विधाओ में रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि :- किसी विशेष प्रयोजन से यात्रा होगी,अपनी सेहत का ध्यान रखें।वैवाहिक चर्चा सफल होगी,रियल एस्टेट के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

वृश्चिक राशि :- बिना जानकारी के निवेश करने से बचें,परिजनों से संबंध सुधरेंगे।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,संतान के किए कार्यों से दुखी और चिंतित रहेंगे।आज उधारी से बचें,धैर्य रखें,यात्रा संभव है।

धनु राशि :- आज कारोबार में तरक्की होगी,आपकी प्रबंधन व्यवस्था की प्रशंसा होगी।परिजनों से उपहार मिल सकते है,किसी संत महापुरुष का सानिध्य मिलेगा।आप से लोगों की अपेक्षा बढ़ेगी।

मकर राशि :- पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे,गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।अपने आप को काफी हद तक बदलने में आप सफल रहेंगे,सब्र का फल मीठा होता है।माता पिता का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि :- आज अनावश्यक खर्च बढ़ेगा,परिवार में लोगों का व्यवहार अनुकूल न रहने से चिंतित रहेंगे।कार्य कुशलता से सहकर्मी प्रभावित होंगे,प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मीन राशि :- आज सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी,आलस्य की अधिकता रहेगी,आप की योग्यता के आधार पर आप को उचित पद मिल सकता है।राजकार्यों में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो 🙏

Ad
Ad
Ad Ad Ad Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles