

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने लापता धीरेन्द्र परिहार की हत्या का पर्दाफाश करते हुए त्वरित कार्रवाई कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 17/10/2026 की रात्रि में धीरेन्द्र परिहार अत्यधिक शराब के नशे में उसके घर आया तो उसके द्वारा उसका विरोध किया गया। जब वह उससे जोर जबरदस्ती करने लगा तो उसके द्वारा गुस्से में आकर अपने घर में रखी लोहे की राड से उसके सिर पर दो बार प्रहार किया। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। आरोपियों की निशानदेही पर शव और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बागेश्वर के अधिवक्ता पूर्व सभासद धीरेन्द्र परिहार की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है।
गहन जांच पड़ताल के बाद हत्या के पीछे जो कहानी सामने आयी, पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी महिला लता भंडारी ने कबूला और बताया कि 17 तारीख़ शाम को धीरेन्द्र शराब के नशे में धुत होकर उसके घर आया था, और मुझसे जबरदस्ती कर रहा था, जब वो नहीं माना तो मैंने लोहे की रॉड से उसके सिर वार किया और वो सीडियों से गिरता हुवा नीचे पहुंच गया और मौक़े पर ही उसकी मौत हो गयी, और दो दिन शव को घर में रखने के बाद तीसरे दिन रात 2- बजे के बीच अपने भाई त्रिभुवन की की मदद से लाश को थुनाई बैंड के पास खाई की ओर ठिकाने लगा दिया।
बाबा बागनाथ जी की पावन नगरी में ऐसा कृत्य जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।



