आक्रोशित कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला किया दहन

खबर शेयर करें -

आक्रोशित कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला किया दहन

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने व संसद में भाजपा सांसदों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन भी किया गया।

शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने झंडा चौक में एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा की राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए इसे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए भाजपा सरकार पर असहमति की आवाज दबाने और डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की यह हरकतें उनकी हताशा की प्रतीक हैं। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा की भ्रामक रणनीति का पर्दाफाश करने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, बृजमोहन सिंह बिष्ट, नाथू सिंह अधिकारी, भोपाल सिंह अधिकारी, शूरवीर खेतवाल, गुड्डू चौहान, हिम्मत सिंह नेगी, हेमचंद सिंह पंवार, बिपिन डोबरियाल, मनीष चातुरी, सुनील सेमवाल, राजेंद्र असवाल, कमल बिष्ट, आशा चौहान व कमलेश्वरी देवी सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Ad
Ad
Ad Ad Ad Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles