
*कोतवाली श्यामपुर*
*त्योहारों के दृष्टिगत आमजन के साथ बैठक आयोजित*
*सभी समुदायों के लोगों से आपसी सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने के लिए किया जागरुक*
*सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सूचनाएं भेजने से बचने की दी चेतावनी*
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा चौकी लालढांग में सर्वसमुदाय की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सूचनाएं प्रसारित करें।
इसके अतिरिक्त पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी निर्धारित स्थानों पर ही करने तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों/ मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई।


