ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी शराब के 42 टेट्रा पैक बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अभियान के तहत छापेमारी की। इस दौरान डीपीएस स्कूल के पीछे सुभाषनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से सागर पुत्र मुकेश कुमार निवासी एल-32, अंबेडकर नगर, टिबड़ी, रानीपुर, हरिद्वार को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से किन्नू मार्का देशी शराब के कुल 42 टेट्रा पैक बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम
- कांस्टेबल सर्वजीत सिंह
- कांस्टेबल अजीतराज


