हरिद्वार पुलिस ने जर्मन नागरिक का खोया पासपोर्ट, कैमरा और नकदी सकुशल लौटाई
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी एक पर्यटक का खोया हुआ कीमती सामान सकुशल बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया। सामान में पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो की नकदी शामिल थी। सामान मिलने पर विदेशी नागरिक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी मिस्टर वैलेंटाइन हावेका 25 अक्टूबर 2026 को भारत भ्रमण के लिए हरिद्वार आए थे। 30 अक्टूबर को भूपतवाला स्थित परमार्थ घाट के पास गंगा किनारे साधना के दौरान उनका पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो की नकदी गायब हो गई थी।
विदेशी नागरिक ने इस संबंध में चौकी सप्तऋषि, कोतवाली नगर हरिद्वार में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए सामान की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से गुम हुआ समस्त सामान बरामद कर 14 नवंबर 2026 को वैलेंटाइन हावेका के सुपुर्द कर दिया गया।
अपना पासपोर्ट, कैमरा और नकदी वापस मिलने पर जर्मन नागरिक ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और पुलिस टीम का हार्दिक धन्यवाद किया।
हरिद्वार पुलिस की तत्परता की सराहना
विदेशी पर्यटक का कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने से पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है। पर्यटक ने सामान लौटाए जाने पर संतोष जताते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
देखें वीडियो
सौजन्य: हरिद्वार पुलिस


