

पंतनगर। विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में मैसर्स स्किलफ्लो लर्निंग कंपनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों क्रमशः सौरभ सिंह (बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), निकुंज शर्मा एवं कंचन आर्य (बी.टेक इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) फखरा तलत एवं ज्योति कठैत (बी.टेक फूड टेक्नोलॉजी) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को रू. 5 से 7 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होंगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि पूर्व की भॉति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।

