
लालकुआं/मोटाहल्दू। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को मोटाहल्दू क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदकिशोर के नेतृत्व में टीम ने उत्तराखंड स्वीट्स नामक मिठाई की दुकान से मिठाई का नमूना लिया।
विभागीय टीम ने दुकान से लिए गए नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिठाई एवं खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हलचल देखने को मिली। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।


