
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मकसूद पुत्र मंसूर, निवासी काबुल का बगीचा, इंद्रानगर, बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त क्राइम केस नंबर 4418/22, धारा 380/411/457 भादवि में न्यायालय द्वारा जारी वारंट में वांछित था।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था। 13 अगस्त 2026 को बनभूलपुरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट की प्रति दिखाते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव एवं कांस्टेबल लक्ष्मण राम शामिल रहे।


