
कुर्मांचल परिषद के गौरा-महेश्वर ज्यू हुए विदा, सप्ताह भर रहे दूधली


देहरादून। कुर्मांचल परिषद माजरा शाखा स्थित जोशी/ पांडे परिवार द्वारा ग्राम सभा दूधली क्लेमेंट टाउन में, विगत सप्तमी के दिन गौरा महेश्वर की प्रतिमाओं को मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया था। एक सप्ताह तक गोरा महेश्वर का आदर सत्कार करने के पश्चात, शिव त्रयोदशी को गौरा महेश्वर को सभी ग्राम वासियों, कुर्मांचल परिषद के सदस्यों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कैलाश के लिए, और सभी ने गौरा महेश्वर से कामना की कि अगले वर्ष भादोमाह में वे फिर से पधारेंगे और पृथ्वी पर आकर हम सभी को अपना आशीर्वाद देंगे।

इस आयोजन में कुर्मांचल परिषद से प्रेमा तिवारी, कल्पना धामी, चंद्रा कथायत, बसंती बिष्ट ,हेमा जोशी ,प्रेमा पांडे, अलका पांडे, रेखा पांडे सहित दूधली क्षेत्र की असंख्य महिलाओं ने भागीदारी निभाई और पुरुषों में दामोदर जोशी जी और रामदत्त पांडे जी, सुरेश चंद्र पांडे जी, नरेंद्र पांडे जी, घनश्याम पांडे जी, दानसिंह बिष्ट जी, गोविंद बल्लभ पांडे जी आदि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महिला शक्ति का हमारे पर्व त्योहार को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परिषद आप सभी का धन्यवाद अदा करती है कि हमारे पर्वों को, लोक गीतों को, लोक नृत्य को बचाए रखने के लिए हम दृढ़ संकल्प है।

