हमें गांधी जी व शास्त्री जी के सिंद्धातों अपने जीवन मे उतारना होगा : प्रमुख महेंद्र राणा

खबर शेयर करें -

हमें गांधी जी व शास्त्री जी के सिंद्धातों अपने जीवन मे उतारना होगा : प्रमुख महेंद्र राणा

◆ गुमखाल बाजार में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। विकास खण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, विकास खंड के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत गुमखाल बाजार से कूड़ा एकत्र कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली गयी।

ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं खण्ड विकास अधिकारी रवि सैनी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणां ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जी व शास्त्री जी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादा जीवन व उच्च विचार का प्रतीक है। प्रमुख राणां ने अपने संबोधन में दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बनाए सिद्धांतो पर चलने को कहा।

वहीं, इस अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत गुमखाल बाजार में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं खण्ड विकास अधिकारी रवि सैनी की अगुवाई में विकास खण्ड के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सेवी संस्थाओ, जनप्रनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग कर जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एकत्रित कूड़े को विकास खण्ड की कूड़ा गाड़ी में भरकर उसे डम्पिग जोन में भेजा गया।
इस मौके पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि मेरा संकल्प है कि हमारा विकास खण्ड स्वच्छता में अग्रणी रहे। इसीलिए हमने चार पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता कार्य के लिए अपने विकास खण्ड में तैनात किया है। यह पर्यावरण मित्र मुख्य बाजारों में स्वच्छता का कार्य करेंगें। इस कार्य के लिए सभी लोगों की जन सहभागिता भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए आवश्यक है। क्योंकि जब हम स्वच्छ रहेंगें, तभी हम स्वस्थ रहेंगे।
स्वच्छता अभियान में कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह नेगी, अध्यक्ष प्रधान संगठन अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान सतीश चन्द्र सिंह, एबीडीओ राजीव ध्यानी एवं सतीश भट्ट, एडीओ पंचायत राजेश जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कुमलेश बलोदी, डीपीओ अस्वत बर्थवाल, कनिष्ठ अभियंता मनरेगा चंद्रमोहन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अनिल केष्टवाल, विकास चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्कर चौहान, बालेंदु नेगी, पान सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह गुसाईं, मनमोहन सिंह बिष्ट, सौरभ डोबरियाल समेंत विकास खंड के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व ब्यापारी शामिल थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles