विशालकाय बोल्डर गिरने से दहशत में ग्रामीण, शिकायतों पर कोई अमल नहीं

खबर शेयर करें -

विशालकाय बोल्डर गिरने से दहशत में ग्रामीणबार-बार शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई, सता रहा अनहोनी का भय

भीमताल/नैनीताल। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों से मलवा व विशालकाय बोल्डर गिरने से ग्रामवासियों को अनहोनी होने का भय बना रहता है। वार्ड 6 थकुड़ा गांव के निवासी जन प्रतिनिधियों से मांग करते-करते थक गए, किंतु इस विराट पत्थर की रोकथाम एवं स्थानीय लोगों की आशंका बने खतरे से सुरक्षा के उपाय अब तक नहीं हो सके है।

लोगों ने अपनी मांग से नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ब्रजवासी को अवगत कराया। बृजवासी ने मामला एसडीएम के समक्ष लिखित में रखा, जिस पर राजस्व विभाग को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश एसडीएम प्रमोद कुमार द्वारा दिए गए। पटवारी भुवन जोशी ने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मौके पर देखा कि विशालकाय पत्थर पर क्रेक आ रखा है। पत्थर गिरने पर आस-पास घरों को जान-माल की बड़ी हानि हो सकती है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को आख्या भेजी है।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles