बाराही धाम में भी संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

खबर शेयर करें -

बाराही धाम में भी संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

देवीधुरा। बाराही धाम में श्री बाराही संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों एवं अन्य लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई,को बाराही धाम के विभिन्न यात्रा मार्गो से गुजरी। महाविद्यालय के प्राचार्य कीर्ति शास्त्री के नेतृत्व में छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।

वैदिक मंत्रों के साथ राष्ट्रीय ध्वज की महिमा का बखान करते हुए यह तिरंगा यात्रा जहां से भी गुजरी, लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। रैली यात्रा में महाविद्यालय परिवार के सभी आचार्यों के अलावा प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट भी सम्मिलित थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles