परिवहन निगम कर्मचारियों को मिले ईपीएफ की सुविधा

खबर शेयर करें -

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को ईपीएफ क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर से मुलाकात की। उन्हें श्रमिकों की भविष्य निधि से सम्बंधित समस्याओं से अवगत करवाया।

सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को ईपीएफ की सुविधा नहीं मिल पा रही। अधिकारी ने परिवहन निगम के अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए और जल्द समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीटू के जिलाध्यक्ष कृष्ण गुनियाल , रोडवेज कर्मचारी नेता दयाकिशन पाठक, रविन्द्र नौढियाल आदि मौजूद थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles