*आज का कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

*आज का कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*10 पैट(गते) मार्गशीष
*25 नवंबर 2025, मंगलवार
*भारत माता की जय
*इष्ट देवाय नमः
आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2082
*शक संवत- 1947
*सिद्धार्थी- नाम संवत्सर
*दक्षिणायन- हेमंत ऋतु
*मार्गशीष शुक्ल पक्ष
*तिथि- पंचमी- रात 10:57 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी।
*नक्षत्र- उत्तराषाढ़
*योग- गंड
*राहुकाल अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 बजे तक।
*सूर्योदय- 6 :48
*सूर्यास्त- 5 :08
*दिशाशूल- उत्तर
*मार्गशीष- मासफल
*इस माह…राजनैतिक दलों/राजाओं में कलह बढ़ेगा। मानव तथा पशुओं में रोग बढ़ेंगे साथ ही रसीले और सुगंधित पदार्थ महंगे होंगे।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••
*मार्गशीष माह के मुख्य पर्व
*16 नवंबर- वृश्चिक संक्रान्ति, मार्गशीष शुरू
*17 नवंबर प्रदोष व्रत।
*18 नवंबर मासिक शिवरात्रि व्रत।
*20 नवंबर स्नान, दान, श्राद्ध की अमावस्या
*24 नवंबर- मासिक विनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
*26 अन्नपूर्णा षष्ठी
*01 दिसंबर मोक्षदा एकादशी व्रत सभी का (गीता जयंती)
*02 दिसंबर प्रदोष व्रत
*04 दिसंबर मार्गी पूर्णमासी व्रत
*07 दिसंबर मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*15 दिसंबर मासान्त मार्गशीष माह का लास्ट पैट, सफला एकादशी व्रत सभी का।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••
*मार्गशीष माह में (विवाह)
मुहूर्त
22,23,25,30 नवंबर तथा 4 दिसंबर
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)
••••••••••••••••••••••••••••••
गृहप्रवेश मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल/नींवपूजन मुहूर्त
*17,21,27,28 नवंबर
——————————————
*व्यापार मुहूर्त
*17,20,21 नवंबर
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*17,20,21 नवंबर
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह पंचक
*27 नवंबर अपराह्न 2:07 बजे से 1 दिसंबर रात 11:18 बजे तक
***************************
*संवत्सर फल *सिद्धार्थी (सिद्धार्थ) नाम संवत्सर है।
*इस वर्ष धन-धान्य खूब होगा राजभय, अग्निभय के साथ चोरी, तस्करी बढ़ेगी। व्यापार में जमाखोरी बढ़ेगी तथा गैरस व रसपदारथों में कमी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
*अभिजित-मुहूर्त
*दिन में अपराह्न 11:37 बजे से मध्याह्न 12:18 बजे तक
विवाह मुहूर्त है आज
*चंद्रमा राशि प्रवेश- मकर में। ~~~~~~~~~~~~~~~~~
संक्षिप्त पंचांग
*11 पैट(गते) मार्गशीष
26 नवंबर 2025, बुधवार
*मार्गशीष शुक्ल पक्ष रात 12:02 बजे तक षष्ठी तत्पश्चात सप्तमी
*नक्षत्र- श्रवण
*योग – वृद्धि
अन्नपूर्णा षष्ठी
(पंचांग श्री रामदत्त जी के पातड़ अनुसार है)
***************************
आज का दैनिक राशिफल
मेष राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जो कार्य आप करना चाह रहे हैं,उसमें सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि :- लंबे समय से चल रहे विवाद शांत होंगे।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,नए दोस्त बनेंगे।अपने क्रोधी व्यवहार को शांत करें,आर्थिक निवेश से पूर्व अच्छी तरह से सोच लें।
मिथुन राशि :- आज आर्थिक लाभ होगा।आय के नए साधन स्थापित होंगे।संतान से संबंधित चिंता रहेगी,विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।करियर में आ रही परेशानी दूर होगी,किसी संत महापुरुष के दर्शन संभव है।
कर्क राशि :- पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।सकारात्मक सोच रखें,तभी जीवन में सफल बनेंगे।अपनी संगत समय रहते बदल लें वर्ना बड़ी कीमत चुकानी होगी।माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
सिंह राशि :- आज का दिन की शुरुआत में कार्य को पूरा होने में रूकावटें आएगी।अपनी सूझबूझ और अनुभव से कार्य संपादित करेंगे,नौकरी में अधिकारियों का व्यवहार सुखद रहेगा,यात्रा टालें।
कन्या राशि :- अपने हुनर और आत्मविश्वास से कार्य को पूरा करेंगे, रविवार को उन्नति होगी।मित्रों से सहयोग मिलेगा,प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें,समय रहते उचित चिकित्सक का परामर्श लें।
तुला राशि :- कार्य की सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित होगा।
वृश्चिक राशि :- आर्थिक निवेश के पूर्व सोच विचार करें,जल्द किसी पर विश्वास न करें।व्यावसायिक उन्नति होगी,वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेगी।पारिवारिक जीवन में किसी विषय को लेकर सहमति बनेगी।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा।कई दिनों से रूके कार्य आज पूरे हो सकते हैं।आर्थिक लाभ होगा,जमीन जायदाद के कार्यों में सफलता मिलेगी।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा।
मकर राशि :- पारिवारिक कलह की वजह से मानसिक अशांति रहेगी,लोगों ने आपके साथ जो किया है उसका जवाब समय देगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी, आर्थिक उन्नति होगी।संतान सुख संभव है।
कुंभ राशि :- व्यावसायिक उन्नति होगी,आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।घर की साज सज्जा पर धन खर्च होगा।पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी,विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मीन राशि :- अपने व्यवहार से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे,कार्यस्थल पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहेगा।माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा,नए मित्र बनेंगे।आर्थिक लाभ संभव है।
आपका दिन मंगलमय हो🙏



