आज का कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

*आज का कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*13 पैट(गते) कात्तिक
*29 अक्टूबर 2025, बुधवार
*भारत माता की जै
*इष्ट देवाय नमः
आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2082
*शक संवत- 1947
*सिद्धार्थी- नाम संवत्सर
*दक्षिणायन- शरद ऋतु
*कात्तिक शुक्ल पक्ष
*तिथि- सप्तमी- प्रातः 9:23 तक तत्पश्चात अष्टमी।
*नक्षत्र- उत्तराषाढ़
*योग- धृति
*राहुकाल मध्याह्न 12:00 से 1:30 बजे तक।
*सूर्योदय- 6 :27
*सूर्यास्त- 5 :23
*दिशाशूल उत्तर
*कार्तिक- मासफल
*इस माह- भूकंप, सुनामी, दैवीय और मानवीय प्रकोप। गेहूं, चना,इत्र, सौन्दर्य सामग्री महंगी होंगी।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*कार्तिक(दामोदर माह) माह के मुख्य पर्व
*17 अक्टूबर- तुला संक्रान्ति कार्तिक माह प्रारंभ-रमा एकदशि व्रत सभी का-गौवत्स द्वादशी।
*18 अक्टूबर धनतेरस,प्रदोष व्रत।
*19 अक्टूबर नरक चतुर्दशी।
*21 अक्टूबर स्नान, दान, श्राद्ध की अमावस्या- महालक्ष्मी पूजन दीपावली
*22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
*23 अक्टूबर यम द्वितीया, भाई दूज
*25 अक्टूबर मासिक वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*30 अक्टूबर गोपाष्टमी-कूष्माण्डा नवमी
*1 नवंबर हरिबोधनी एकादशी व्रत स्मार्त गृहस्थी
*2 नवंबर हरिबोधनी एकादशी व्रत वैष्णव यानि साधु संन्यासी ।
*3 नवंबर तुलसी विवाह चातुर्मास व्रतोद्यापन प्रदोष व्रत।
*4 नवंबर- वैकुण्ठ चतुर्दशी।
*5 नवंबर कार्तिक पूर्णमासी व्रत, पर्व की पूर्णमासी, देव दीपावली
*8 नवंबर मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*12 नवंबर भैरवाष्टमी।
*15 नवंबर मासान्त कार्तिक लास्ट पैट- उत्पत्तिका एकदशि व्रत सभी का।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*कार्तिक माह में (विवाह) मुहूर्त
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
गृहप्रवेश मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल/नींवपूजन मुहूर्त
*18,22,24,31अक्टूबर-1,3,7,15नवंबर
———————————————————-
*व्यापार मुहूर्त
*24,29 अक्टूबर-3,5,7 नवंबर
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*24,29 अक्टूबर-3,5,7 नवंबर
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह पंचक
*31अक्टूबर प्रातः 6:48 बजे से नवंबर मध्याह्न 12:34 तक
*संवत्सर फल *सिद्धार्थी (सिद्धार्थ) नाम संवत्सर है।
*इस वर्ष धन-धान्य खूब होगा राजभय, अग्निभय के साथ चोरी, तस्करी बढ़ेगी। व्यापार में जमाखोरी बढ़ेगी तथा गैरस व रसपदारथों में कमी।
*अभिजित-मुहूर्त
*दिन में अपराह्न 11:32 बजे से मध्याह्न 12:16 बजे तक
*व्यापार और वाहन\मशीनरी खरीदना मुहूर्त आज है
*भद्रा- प्रातः 9:23 बजे से रात 9:45 तक
*चंद्रमा का राशि प्रवेश- मकर में। ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संक्षिप्त पंचांग
*14 पैट(गते) कार्तिक
30 अक्टूबर 2025, वृहस्पतिवार
*कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रातः 10:07 बजे तक अष्टमी तत्पश्चात नवमी
*नक्षत्र- श्रवण
*योग – शूल
गोपाष्टमी-कूषमांड नवमी
(पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ अनुसार है)
***********************************
आज का राशिफल
मेष राशि :- किसी के इंतजार में समय बीतेगा,अध्ययन के लिए स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी,संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
वृषभ राशि :- व्यापार में चल रहे तनाव समाप्त होंगे,जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।मित्रों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं,देवस्थल पर भ्रमण संभव है।आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
मिथुन राशि :- पारिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेंगे,वाहन मशीनरी पर खर्च बढ़ेगा।किसी अनजान व्यक्ति से संबंध मजबूत होंगे,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि :- समय रहते जरूरी काम पूरे करें,आलस त्यागें।काम को समय पर करना सीखें,आध्यात्मिक उन्नति संभव है।संतान का सहयोग न मिलने से मन दुखी होगा।
सिंह राशि :- आलस्य की अधिकता के कारण कार्य अधूरे रहेंगे,धार्मिक आयोजनों में विशेष सहभागिता होगी।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
कन्या राशि :- आपके काम करने के तरीके लोगों को प्रभावित करेंगे,स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे,नौकरी में तबादला संभव है।
तुला राशि :- भाइयों से चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं।दूसरों की बातों में आकर अपने निजी संबंध खराब ना करें,समझदारी से काम लें।अध्ययन में रूचि कम रहेगी।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा,पैरों से संबंधित पीड़ा बढ़ सकती है।मकान की मरम्मत पर खर्च होगा,नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु राशि :- आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे,प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है।नया वाहन मशीनरी खरीद सकते हैं,आर्थिक स्थिति सुधरेगी,न्याय पक्ष मजबूत होगा।
मकर राशि :- आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा,न्याय पक्ष मजबूत होगा।जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि :- विरोधी आपकी छवि खराब करने में लगे रहेंगे,आपके किए गए कार्यों में लोग खामियां निकालेंगे।विवाह में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ेगा,व्यापार मध्यम रहेगा।
मीन राशि :- बातें कम और काम ज्यादा करें,लोगों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें।नौकरी में तबादला संभव है,आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
आपका दिन मंगलमय हो🙏



