आज का संक्षिप्त पंचांग/दैनिक राशिफल

Ad
खबर शेयर करें -

आज का संक्षिप्त पंचांग/दैनिक राशिफल

आप सभी को नमस्कार🙏
*17-3-25 सोमवार
*चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया
4 गते चैत्र
*सूर्योदय प्रातः 6:23
*सूर्यास्त सायं 6:17
***********************
*आज का राशिफल*

मेष राशि :- कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है,सतर्क रहें।अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।शारीरिक कष्ट संभव है।अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृषभ राशि :- भवन भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।यात्रा में सावधानी रखें वर्ना नुकसान संभव है।कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी।भाइयों से विवाद न करें।

मिथुन राशि :- आज निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी।संतान की चिंता और तनाव सताएंगे।व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे।संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें,अचानक धनार्जन होगा।

कर्क राशि :- आज के दिन की शुरुआत भक्तिभाव से प्रारंभ होगी।घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि :- किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी,कई कार्य प्रभावित होंगे।आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है।दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशि :- पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे।बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें।मकान बदलने के योग बन रहे हैं,आर्थिक मामले यथावत रहेंगे।व्यवसाय में मंदी रहेगी।

तुला राशि :- कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा।जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे।नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति रविवार को हो सकती है।खान-पान पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि :- अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न होने दें,मुसीबत आ जाएगी।पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है।परिवार में आपकी अहमियत कम होगी,आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा।

धनु राशि :- भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की रूपरेखा बनेगी।माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा।नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है,निवेश का सही समय है।

मकर राशि :- अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा।जिस किसी भी कार्य की जिम्मेदारी है,विशेष रूप से आजीविका से जुड़ी,समझ कर करें,ये आपकी जिम्मेदारी है।भाई बहनों से विवाद हो सकता है।मित्रों का साथ मिलेगा।धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि :- आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा।कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं।निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है।आर्थिक मामले सुलझेंगे।कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

मीन राशि :- अपने काम को नजरअंदाज न करें।किसी की निंदा करने से बचें।कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा।धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

आपका दिन मंगलमय हो🙏

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles