आज का संक्षिप्त पंचांग /दैनिक राशिफल


आज का संक्षिप्त पंचांग /दैनिक राशिफल
आप सभी को नमस्कार🙏
*19-3-25 बुधवार
*चैत्र कृष्ण पक्ष पञ्चमी
6 गते चैत्र
*सूर्योदय प्रातः 6:20
*सूर्यास्त सायं 6:18
दैनिक पंचांग की अन्य सभी जानकारी हेतु 18 मार्च 2025 का लिंक देखें🙏
***********************
*आज का राशिफल*
मेष राशि :- अपने ही आपकी उन्नति से खुश नहीं रहेंगे।अपनों की बेरुखी से दुखी होंगे।कोई बात आपको परेशान करेगी।हालांकि इस समय रूका धन वापस मिलने की उम्मीद है।मित्रों से विवाद की स्थिति बनेगी।संतान सुख संभव है।
वृषभ राशि :- आज व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।अधिकारी आपके व्यवहार से खुश होंगे।झूठ बोलने की आदत छोड़ दें।नए संबंधों के कारण जीवन में परिवर्तन होगा।संतान बाधा दूर करने के लिए पितृ तर्पण करें,लाभ होगा।
मिथुन राशि :- आज राजनीति से जुड़े जातकों के दायित्व में वृद्धि होगी।पुराने विवाद मंगलवार को सुलझ सकते हैं।आजीविका के लिए अपनों का साथ लाभदायक रहेगा।नए कार्य की शुरुआत से संतोष रहेगा।
कर्क राशि :- पहले से लगातार व्यवसाय में आ रही अड़चन से परेशान रहेंगे।लोगों की बातों में आकर अपना जमा जमाया काम बिगाड़ लेंगे।इससे बचने के लिए समझ से काम करें।महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बनेंगे।भवन भूमि पर निवेश लाभ देगा।
सिंह राशि :- भरोसेमंद लोगों के साथ काम की शुरुआत लाभदायक रहेगी।कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से काम जल्दी पूरा होगा।भविष्य के प्रति चिंता रहेगी।त्वचा से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।
कन्या राशि :- आप अपनी बातों को अधिकारियों को समझाने में सफल होंगे।प्रेम प्रसंग के चलते फैसले लेने होंगे।अधिकारों का गलत प्रयोग मुसीबत में डाल सकता है।
तुला राशि :- आज सोच समझ कर काम करें,काम में जल्दबाजी न करें।व्यापार में कामयाबी मिलेगी।अध्ययन में आ रही रूकावट दूर होगी।दूसरे के निजी मसलों में अपनी राय न दें,पुराने मित्रों से भेंट होगी।
वृश्चिक राशि :- आज युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं।पारिवारिक विवादों में उलझे रहेंगे।आर्थिक संकट दूर होगा।मनचाहा जीवन साथी मिलने से खुश होंगे।वाहन क्रय कर सकते हैं।
धनु राशि :- सफलता में आ रही मुश्किल आज दूर होगी।नकारात्मक सोच न रखें,इससे आप के व्यक्तित्व पर विपरीत असर होगा।व्यवसाय में नई योजना सफल होगी।पारिवारिक जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
मकर राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।उधार दिए पैसे आज मिल सकते हैं।अपने अधीनस्थों के साथ तालमेल बैठा कर काम करें।नए सौदे लाभकारी होंगे।बहनों से झगड़ा होगा।
कुंभ राशि :- करियर में सफलता के नए अवसर मिलेंगे।परीक्षार्थी परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे।साझेदारी में धोखा मिलने के आसार हैं,सतर्कता से काम लें।पुराने विवाद आज फिर उभर सकते हैं।
मीन राशि :- आय के नए स्रोत बनेंगे।घेरलू समस्या सब को किसी को न बताएं।अपनी आदतों को बदले,लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं।आर्थिक मामले हल होंगे।विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏




