दन्या मंडल मै भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा

खबर शेयर करें -

दन्या मंडल मै भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा

कैलाश पाण्डे

दन्या।आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित्त आज दन्या मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा व बाइक रैली निकाली! रैली दन्या थाना से होते हुए नगर भ्रमण के पश्चात गाजे बाजे के साथ व देशभक्ति के नारे लगाते हुए स्वागत होटल तक रैली का आयोजन हुआ,कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देश दीपक पंत, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट,के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया!

रैली में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञान प्रकाश पंत,सुरेश जोशी, हरीश दरमवाल, मनोज पंत, पूर्व जिला मंत्री डीके जोशी, सुभाष पांडे, ललित लाल वर्मा प्रधान ईश्वर सिंह, हरीश मलारा, बसंत नाथ, रविंद्र बिष्ट, भानु पंत, कैलाश भट्ट,सोनू बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles