लिथुआनिया के विनियस में गूंजा भारतीय आध्यात्मिकता का स्वर

खबर शेयर करें -

लिथुआनिया के विनियस में गूंजा भारतीय आध्यात्मिकता का स्वर

गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष पर भव्य दीप यज्ञ

सी.पी बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार

हरिद्वार। गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शृंखला में अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पंड्या ने लिथुआनिया की राजधानी विनियस में भारतीय आध्यात्मिकता का विशेष संदेश दिया।

इस अवसर पर विनियस में एक भव्य दीप यज्ञ का आयोजन हुआ, जो भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं, वसुधैव कुटुम्बकम् और विश्व बंधुत्व के मूल्यों को समेटे हुए था। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, भारतीय प्रवासी समुदाय तथा विभिन्न देशों से आए आध्यात्मिक साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दीपों की शृंखलाओं, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की दिव्य सुगंध से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।  युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि आज की दुनिया को शांति, संवाद और समरसता की आवश्यकता है, और भारतीय आध्यात्मिक परंपराएं इसके लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकती हैं। युगऋषि पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने तीन हजार दो सौ से अधिक साहित्यों की रचना कर समस्त समस्याओं के समाधान परक सम्पूर्ण समाज को दिया है। उन्होंंने कहा कि पूज्य आचार्यश्री द्वारा प्रतिपादित आध्यात्मिक विश्व मानवता के विचारों को साझा किया और जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले विविध आयोजनों में सहभागिता के लिए सभी को आमंत्रित किया।

वहीं युवा आइकॉन डॉ. पण्ड्या ने मायकोलस रोमेरीस विश्वविद्यालय में उपकुलपति डॉ. नातालिया माजेइकिएने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग विभाग की प्रमुख डॉ. अनाले मेचिसलोवाइते एवं वाइस डीन डॉ. लिनास बुकाउसकस के साथ सारगर्भित चर्चा की। इस दौरान शैक्षणिक सहयोग, संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के क्षेत्र में भावी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। भारत और लिथुआनिया के बीच सांस्कृतिक मैत्री, साझी विरासत और आध्यात्मिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में भी चर्चा हुई।

Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles