देश ने खोया नायाब रतन….. देश के मसहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने जताया दुख

खबर शेयर करें -

देश ने खोया नायाब रतन…..
देश के मसहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने जताया दुख

देश के मशहूर उद्योगपति टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है तीन दिन पहले रतन टाटा की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू,पीएम मोदी सहित देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख प्रकट किया है।

रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था रतन टाटा ने अपनी मेहनत की बदौलत टाटा समूह को काफी आगे पहुंचाया साल 2000 में पद्म भूषण से भी रतन टाटा को सम्मानित किया जा चुका है रतन टाटा देश के ही नहीं विश्व के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे लखटकिया कार के निर्माता रतन टाटा ने हमेशा मध्यम व निचले तबके के लोगों के लिए सोचा गरीबों के लिए टाटा ने कई अस्पताल खोले चैरिटी के लिए भी टाटा जाने जाते है टाटा ग्रुप मे हजारों लोगों को रोजगार मिला है।

देश की तरक्की में भी रतन टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही रतन टाटा का निधन उद्योग जगत व देश के लिए बड़ा झटका है रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर बड़ी-बड़ी हस्तीया व आम लोग अस्पताल पहुंच रहे है मुकेश अंबानी ने कहा देश ने अपना दयालु बेटा खो दिया है रतन टाटा ने हमेशा आम आदमी के दिलो में राज किया देश ने अपना सच्चा सपूत खो दिया है टाटा की गाड़ीया आज भी भारतीय सेना व जनता की पहली पसंद है।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles