शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक जोशी के असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष अशोक जोशी के असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय शोकाकुल है। कई वर्षों से शिक्षक राजनीति में सक्रिय रहे अशोक जोशी वर्तमान में जनपद नैनीताल के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष थे।

उक्त जानकारी देते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री डॉ. डी.एन.भट्ट ने बताया के श्री जोशी पिछले लगभग एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। उनका चंडीगढ़ पी.जी.आई. से लगातार उपचार चल रहा था। शिक्षक अशोक जोशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles