RSS का इंटरनल सर्वे, हरियाणा में BJP की बत्ती गुल

खबर शेयर करें -

*RSS का इंटरनल सर्वे, हरियाणा में BJP की बत्ती गुल*

ये तो पता था कि हरियाणा में BJP की हालत खराब है। मगर ये नहीं पता था कि BJP की हालत इतनी खराब है। जीत तो दूर की चीज है, अबकी बार इज्जत भी नहीं बचने वाली।

पहले तो लगा था कि BJP भले ही हार जाए मगर सीटें ठीक-ठाक मिलेगी। मगर अब RSS के इंटरनल सर्वे के बाद ये बात तय हो गई कि अबकी बार BJP लड़ाई में भी नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है।

➡️ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को सौंपे गए RSS के इस सर्वे रिपोर्ट में साफ-साफ बताया गया है कि अगर चुनाव तक सब कुछ ऐसे ही रहा तो 90 सीटों में BJP को सिर्फ 20 से 22 सीटें ही मिल पाएंगी। अगर समीकरण बदला भी तो 2-4 सीटों के अलावा कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ने वाला।

➡️ सर्वे रिपोर्ट में कांग्रेस को लेकर कहा गया है कि अबकी बार कांग्रेस को एक ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा। कांग्रेस को 90 में से 63 से लेकर 67 सीटें तक मिल सकती हैं। जबकि निर्दलीय सहित अन्य पार्टियों के 5 उम्मीदवार भी जीत दर्ज कर सकते हैं।

➡️ इस सर्वे को हरियाणा के करीब 10 लाख लोगों के बीच किया गया। लोगों से मोदी और हरियाणा की BJP सरकार के बारें में सवाल पूछे गए। केंद्र सरकार की नीतियों से लेकर स्थानीय स्तर के मुद्दों पर लोगों ने सरकार के कामकाज से असंतुष्टि जताई। लोग महंगाई, किसानों के मुद्दे, बेरोजगारी और हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर BJP से खासे नाराज हैं।

➡️ सर्वे में 78 फीसदी लोगों ने BJP के खिलाफ अपनी राय दर्ज की। जबकि 17 फीसदी लोगों ने ही BJP को फिर से वोट देने की बात कही।

➡️ इसके अलावा 73 फीसदी लोगों ने कांग्रेस और राहुल गांधी की तारीफ की। साथ ही इस चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की बात कही। जबकि 6 फीसदी लोगों ने BJP और कांग्रेस के अलावा दूसरे विकल्पों पर विचार करने की राय रखी।

➡️ तीन महीने के दौरान हुए इस लंबे-चौड़े सर्वे की रिपोर्ट जब बीते 22 अगस्त को दिल्ली में बैठे राष्ट्रीय नेताओं को मिली, तो उनके नीचे की जमीन खिसक गई। हालांकि तब तक निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की घोषणा हो चुकी थी।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles