उत्तराखंड में नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नगर निकायों की आरक्षण सूची jari

देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी की गई अंतिम अधिसूचना के अनुसार, आगामी निकाय चुनाव में हरिद्वार नगर निगम की सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यह सीट विशेष रूप से पिछड़ी जाति की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई है।
इसके अलावा, रूड़की नगर निगम की सीट को भी महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और अन्य पिछड़े वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से लिया गया है। नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में आरक्षण की सूची जारी हो गई है।

इस बार आरक्षित सीटों पर बड़ा बदलाव किया गया है। ऋषिकेश नगर निगम सीट एससी को दी है। वहीं देहरादून नगर निगम की बात की जाए तो वो सामान्य यानी अनारक्षित रखा गया है।इसके अलावा हरिद्वार नगर निगम को ओबीसी महिला को दी गई है। नगर निगम रुड़की महिला, नगर निगम कोटद्वार अनारक्षित, नगर निगम श्रीनगर भी अनारक्षित, नगर निगम रुद्रपुर अनारक्षित, नगर निगम काशीपुर अनारक्षित, नगर निगम हल्द्वानी ओबीसी, नगर निगम पिथौरागढ़ महिला और नगर निगम अल्मोड़ा भी महिला को दी गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles