“अतिक्रमण हटाओ अभियान”… प्रशासन/नगर निगम की टीम देख व्यापारियों में अफरा तफरी: देखें वीडियो 

खबर शेयर करें -

अतिक्रमण हटाओ अभियान”… प्रशासन/नगर निगम की टीम देख व्यापारियों में अफरा तफरी: देखें वीडियो 

हल्द्वानी। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में विगत देर शाम प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। त्योहारी सीजन के मद्देनजर इस अभियान का उद्देश्य बाजार में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करना था। टीम ने बाजार में हो रहे अतिक्रमण को हटाते हुए व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने किया।

कार्रवाई के दौरान कई व्यापारियों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे अभियान की कड़ाई साफ तौर पर दिखी। हालांकि, बीते दिनों चले इसी तरह के अभियान का व्यापारियों पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया था, जिससे प्रशासन की सख्ती और भी बढ़ गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई व्यापारियों पर कितना प्रभाव डालती है और वे भविष्य में इसका पालन करते हैं या नहीं।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles