पढ़ें देश-विदेश खबरें….उत्तराखण्ड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 15 दिन के अंदर 52 अवैध मदरसे कर दिए सीज
उत्तराखण्ड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 15 दिन के अंदर 52 अवैध मदरसे कर दिए सीज
उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। प्रदेशभर में 15 दिन के अंदर 52 अवैध मदरसे सीज कर दिए गए हैं। जबकि अकेले विकासनगर में मंगलवार तक 12 मदरसों को सीज किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उनकी सरकार का संकल्प था प्रदेश में जो भी अवैध मदरसे या अतिक्रमण है उसकी जांच करेंगे और उन पर कार्यवाही करेंगे। अब जांच हुई है और जो भी जांच में अवैध पाए गए हैं उन पर कार्यवाही हो रही है और यह आगे भी निरंतर चलती रहेगी।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
15 मार्च को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
बागेश्वर में सरयू नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित जोशी पुत्र केवलानन्द जोशी उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी जीतनगर, बागेश्वर बुधवार को दोपहर के वक़्त सरयू नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। सूचना के बाद आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला जब साईं मंदिर के निकट एक अनियंत्रित वाहन ने पैदल जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दून अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों को टक्कर मार दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित ‘ईट राइट इंडिया अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को तेजी से लागू किया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जन-प्रतिनिधियों के साथ ही, सभी सचिव, जिलाधिकारी, विभागध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारी इसके लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करेंगे। यही नहीं बदलती जीवनशैली को देखते हुए आमजन को कम तेल, कम चीनी और कम नमक की खपत करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाइजैक में बड़ी तादाद में लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है._ऐसा इसलिए, क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने 200 से ज्यादा ताबूत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा भेजे हैं._


