खेल खेलने से हमारे तन व मन का विकास होता है: राणा

खबर शेयर करें -

खेल खेलने से हमारे तन व मन का विकास होता है: राणा

◆ हाॅकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यान चन्द की जयंती पर प्रमुख राणा ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। विकास खंड द्वारीखाल में प्रान्तीय रक्षक दल के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में हाकी के महान खिलाड़ी मेजर स्व. ध्यान चन्द की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणां द्वारा बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

शुक्रवार को आदर्श राजकीय इंटर काॅलेज चैलूसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणां, प्रधानाचार्य एवं जनप्रतिनिधियों ने मेजर स्व. ध्यान चन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राइंका चेलुसैंण के छात्र छात्राओं द्वारा खो खो खेल में शानदार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि स्व. ध्यान चन्द को हाॅकी जादूगर के नाम से जाना जाता था। छात्रों को ऐसे महान खिलाड़ियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश खेल की ओर अग्रसर है। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अपने क्षेत्र व स्कूल में हो रही खेल प्रतियोगिताओं में पूरी लगन के साथ बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने शिक्षको एवं बच्चों को खेल के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खेल खेलने से हमारे तन एवं मन दोनो का समग्र विकास होता है तथा शरीर स्वस्थ रहता है।

मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा द्वारा प्रान्तीय रक्षक दल के युवा कल्याण अधिकारी दुगड्डा सचिन कश्यप द्वारा उपलब्ध ट्रेक सूट खिलाड़ियों को वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेन्द्र गिरी, व्यायाम प्रशिक्षण प्रवीण सिह बिष्ट, खेल प्रभारी अमन नैथानी, विद्यालय के अध्यापकगण व छात्र छात्राओं समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles