समाज में फैली बुराईयों को दूर करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा- संजीव कुमार सिंह

खबर शेयर करें -

समाज और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों और दायित्वों के‌ प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाजसेवी संजीव कुमार सिंह के प्रतिष्ठान पर एक बैठक आयोजित की गयी।

इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज समाज में फैली अव्यवहारिकता व बुराईयों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। साथ ही नवयुवकों, किशोरों एवं बालको में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ने तमाम परिवारों को बरबाद कर रखा है। जिसने युवाओं, बालकों के स्वास्थ्य एवं अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।

इसके लिए जागरूकता अभियान के माध्यम से हमें समाज में फैली अव्यवहारिकता एवं बुराईयों को समाप्त कर एक आदर्श समाज की स्थापना में अपना योगदान देंना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी ने कहा कि हम सभी समाजसेवी विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए संस्था को पंजीकृत कराया जायेगा तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जायेंगे।

श्री सिंह ने कहा जल्द ही गली बैठक आयोजित कर रणनीति तय की जायेगी। इस दौरान दौरान संजीव कुमार सिंह, मनोज गुप्ता दर्शन सिहं हिन्दुस्तानी, मनोज बिष्ट, धनंजय सिंह, कमलेश कुमार दुबे, देवेन्दु कुमार शर्मा, प्रसून अग्रवाल, मोहन कोली, संजय यादव, तेज विष्ट मौजूद थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles