दुष्कर्म आरोपी मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

सीएम धामी ने किया था वादा अपराधियों को संरक्षण नहीं देगी सरकार

एसएसपी नैनीताल ने सीएम धामी के वक्तव्य को किया साकार

दुष्कर्म आरोपी मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी के रामपुर से दबोचा, मुकदमा दर्ज होने के बाद से था फरार

नैनीताल। यौन शोषण के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरार था और अभियोग दर्ज होने के 25 दिन बाद गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी पीएन मीणा ने हल्द्वानी में मीडिया के सामने इसका खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें आरोपी की तलाश में लगी थीं। आरोपी को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी पर लालकुआं दुग्ध संघ में आउटसोर्स पर काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसको सेवा में नियमित कराने के नाम पर उसका यौन शोषण किया गया।

1 सितंबर को आरोपी के खिलाफ लालकुआं थाना में अभियोग दर्ज किया गया था।
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2021 में काठगोदाम के एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी आरोपी ने छेड़खानी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धाराओं को भी जोड़ दिया। तत्पश्चात वह फरार हो गया। अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया।

साथ ही पुलिस ने आरोपी की संपत्ति भी कुर्क कर दी थी। उच्च न्यायालय से भी आरोपी को राहत नहीं मिल पाई। अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत के साथ ही दर्ज मुकदमे को खारिज करने से इनकार कर दिया था।
आरोपी को भगाने में सहयोग करने के आरोप में चार लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिनमें परिवहन कर अधिकारी भी शामिल है, जिसने मुकेश बोरा को भागने के लिए वाहन उपलब्ध कराया था।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles