राज्यभर की खबरें: सीएम धामी ने साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी, शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा को मरणोपरान्त उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान 2025 से सम्मानित किया

खबर शेयर करें -

सीएम धामी ने साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी, शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा को मरणोपरान्त उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान 2025 से सम्मानित किया

* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी दिवस के अवसर पर आई०आर०डी०टी० सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया और प्रदेश व देश भर से पधारे साहित्यकारों, कवियों तथा भाषा प्रेमियों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी, शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा को मरणोपरान्त उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान 2025 से सम्मानित किय। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री सोमवारी लाल उनियाल व  अतुल शर्मा को भी उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिंदी भाषा को समृद्ध बनाने वाले महान साहित्यकारों को ‘दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान’ से सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने उन सभी साहित्य साधकों को शुभकामनाएँ दीं जो अपनी रचनात्मकता से सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ.

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून और बेंगलुरु के बीच सीधी दैनिक उड़ानों के साथ उत्तराखंड से परिचालन शुरू किया.
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रदेश के हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम, निवेश, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयाम

* मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।
फाइलों की वीडिंग प्रक्रिया एक माह में की जाए पूर्ण: मुख्य सचिव

* उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ा हुआ है। प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। इस बीच सोमवार, 15 सितंबर को मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह चेतावनी गढ़वाल मंडल के देहरादून, चमोली और पौड़ी गढ़वाल तथा कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए जारी की गई है। बाकी 5 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

* अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब की समस्या को लेकर व्यापारियों का बढ़ा आक्रोश, आज शाम निकाला जाएगा मशाल जुलूस। शाम छह बजे नंदा देवी परिसर से पलटन बाजार तक मशाल जुलूस निकालेगा। इसके बाद भी अगर जिला प्रशासन और सरकार समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के बाजार बंद किए जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

* अल्मोड़ा नगर के स्थलीय निरीक्षण पर निकले उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, बाज़ार के सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से करने के निर्देश।
कहा- अल्मोड़ा बाज़ार के सौंदर्यीकरण के तहत बिजली–पानी की लाइनें होंगी अंडरग्राउंड।
मल्ला महल को दशहरे में पर्यटकों के लिए खोलने का प्रयास करने के निर्देश।
मानसखंड मंदिरमाला मिशन से मंदिरों और अवस्थापना सुविधाओं का किया जा रहा विकास।

Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles