सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

खबर शेयर करें -

सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उनके सफल 4 वर्षों के कार्यकाल की पूर्णता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि भू-कानून में संशोधन, समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और महिलाओं को 33% आरक्षण जैसे फैसले राज्य के विकास और सामाजिक सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सड़कों, पुलों और आधारभूत ढांचे के तेज़ी से विकास के साथ-साथ आर्थिक सुधार की दिशा में भी उल्लेखनीय पहल हुई है। इन सभी प्रयासों ने उत्तराखंड को एक उभरते हुए मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया है।

अंत में श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में राज्य और भी ऊँचाइयों को छूएगा।

Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles