विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया खेती मलाण जटेश्वर मार्ग का उद्घाटन


विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया खेती मलाण जटेश्वर मार्ग का उद्घाटन
दन्या(अल्मोड़ा)। जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने 372.920 लाख रुपए से बनने वाली खेती मलाण जटेश्वर मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण का विधिवत उद्घाटन किया गया,क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा जी द्वारा खेती के दचौरी में शिलान्यास किया गया।
उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से खोड़ी , कलौटा,खेती,धारी,जाजर, चौड़ा, धूरा सहित सैकड़ो गांव को लाभ मिलेगा, इस निर्माण की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जताते हुए कहा कि इसक्षेत्र वासियों की वर्षों पुरानी मांग को शीघ्र ही उनके द्वारा पूरा किया,इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, मंडल अध्यक्ष डी के जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला,उर्बादत्त,प्रधान खेती गोकुल पाण्डेय ,पूर्व प्रधान खीमा नंद पलीवाल, गोधन सिंह, सूरज मेहरा, महेश जोशी,रमेश चंद, जोशी,बसंत बल्लभ, दीपक उप्रेती, महेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तत्पश्चात खेती दचौरी प्राथमिक विद्यालय में पहुंच कर बच्चों से मुलाकात व विद्यालय में जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए माननीय विधायक ने हर सम्भव प्रयास का सहयोग किया है।



