जन समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

सड़कों को गड्ढामुक्त करने सहित कई मांगें रखीं

हल्द्वानी। जन समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार एंड एन्टी करप्शन फोर्स के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तहसील दिवस पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कटघरिया हल्द्वानी क्षेत्र में सभी सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती जा रही हैं। साथ ही कठघरिया क्षेत्र में स्टील लाइट न होने के कारण सड़कों पर महिलाओं व बच्चों का रात के समय निकलना दूभर हो रहा है।

बरसात के समय कई नाले उफान पर पहुंच जाते हैं, जिससे सड़कों पर सारा गंदा पानी आसपास के घरों में घुस जाता है। ऐसी जगह चिन्हित कर पानी का निकास बनाने का कार्य किया जाए।
पृथ्वी पाल सिंह ने कहा कि छात्राओं के साथ दुष्कर्म कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई कर सजा दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महिला शोभा बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles