मानस ने बांसुरी वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया

खबर शेयर करें -

चंपावत। प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज की ओर ले देसराज डॉ मेजर रंजीत सिंह की स्मृति में 62 वीं अखिल भारतीय संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान कलश संगीत कला समिति चंपावत परिवार और जिले के होनहार बच्चों में मानस पंत पुत्र गिरीश पंत ने बांसुरी वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आयुष भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट शास्त्रीय गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में आयुष भट्ट एन्जिल्स एकेकमी चम्पावत में आठवीं कक्षा में अध्यनरत हैं। पढ़ाई के साथ साथ शास्तीय संगीत के क्षेत्र में काफी रूचि रखते हैं। इन्हें संगीत में गायन के क्षेत्र में चतुर्थ वर्ष की परीक्षा माँ शारदे संगीत महाविद्यालय लोहाघाट से दी गयी है।

समस्त कलश संगीत कला समिति के साथ ही एंजिल्स एकेडमी प्रबन्धक देवेश थ्वाला, प्रधानाचार्य ललित जोशी के साथ ही विघालय के शिक्षको और शिक्षिकाओ, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, संतोष पाण्डेय, ने दोनों बच्चों और उनके परिवार जनों गुरुजनों को बधाई प्रेषित कर दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता की है।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles