ब्लाक प्रमुख प्रशासक संगठन के महेन्द्र सिंह राणा निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए


ब्लाक प्रमुख प्रशासक संगठन के महेन्द्र सिंह राणा निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए
कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। प्रदेश ब्लाक प्रमुख प्रशासक संगठन की आयोजित एक बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों को प्रशासक नियुक्त करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा पंचायतीराज मंत्री का आभार व्यक्त किया। बैठक में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणां को सर्वसम्म्मति से संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया।
शुक्रवार को देहरादून में प्रदेश ब्लाक प्रमुख प्रशासक संगठन की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से ब्लाक द्वारीखाल (पौड़ी) के निवर्तमान प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा को निर्विरोध प्रान्तीय अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान प्रशासक मण्डल में समस्त निवर्तमान ब्लाक प्रमुख बतौर सदस्य नामित किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हमें यह जीत हमारी एकजुटता व संगठन के कारण मिली है। राणां ने कहा जब हम सब एक रहेगें तभी हम अपनी बात पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रख सकते हैं। उन्होने उपस्थित निवर्तमान प्रमुखों से भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुटता बनाए रखने को कहा। राणां ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सतपाल महाराज का अपने संगठन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने पंचायतीराज व्यवस्था में एक जनहित का निर्णय लिया जो कि प्रदेश हित में ग्राम स्तर, ब्लाॅक स्तर व जिला स्तर पर कारगर सिद्व होगा।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रख प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर डा, हरीश बिष्ट, डा. दर्शन दानू, रवि कन्याल, दीपक भण्डारी, गोविन्द सिंह दानू, रेखा रावत, सुनीता महिमन कन्याल, निधि राणा, प्रदीप रमोला, नरेन्द्र राणा, प्रदीप थपलियाल, राजेन्द्र भण्डारी, भगवान पोखरियाल, धन सिंह धामी, बच्चन सिंह पंवार, विनीता रावत, मठुर चौहान, रणजीत नामधारी, हीरा रावत व विनीता फर्त्याल सहित प्रत्येक जनपद के ब्लाॅक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




