भाजपा को नए सदस्य जोड़कर बनाएं मजबूत महेन्द्र सिंह राणा

खबर शेयर करें -

*भाजपा को नए सदस्य जोड़कर बनाएं मजबूत महेन्द्र सिंह राणा*

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। विकास खण्ड द्वारीखाल में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर नए सदस्यों को जोड़ने की अपील की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर उसे मजबूत बनाना होगा।

गुरुवार को सरस्वती विद्या मन्दिर चैलूसैण में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के शुभारंभ में भाजपा सदस्यों ने पार्टी की स्थापना में योगदान देने वाली महान विभूतियों को नमन करते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने चंहुमुखी विकास कर विश्व में भारत का मान एवं गौरव बढाया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए तन मन धन से भारतीय जनता पार्टी से जुडना होगा।

आज इस बैठक में मेरा उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं से आग्रह करते हुए कहा कि वह घर घर जाकर भाजपा के इस अभियान को सफल बनाए तथा अधिक से अधिक नए मतदाताओं को इस अभियान मे शामिल करें।
बैठक में मण्डल प्रभारी अनिता गौड़ व उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने उपस्थित समस्त सदस्यों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए समस्त कार्यकताओं से इस अभियान में जुडने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी ने तथा संचालन भाजपा कार्यकर्त्ता कल्याण सिंह नेगी ने किया। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख रविन्द्र रावत, राजेन्द्र प्रसाद, सुभाष सिंह चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषि मोहन, अनिल रावत, कुलदीप भण्डारी, राजमोहन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी व शोभा नैथानी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles