लखनऊ(उत्तर प्रदेश): पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर, में श्री रामलीला का शुभारम्भ हुआ

लखनऊ(उत्तर प्रदेश): पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर, में श्री रामलीला का शुभारम्भ हुआ
मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम चन्द्र जी की रामलीला का आयोजन पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में दिनांक 11-10-2025 से दिनांक 13-10-2025 तक कुल तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज 11.10.2025 को प्रथम दिवस राम जन्म, दशरथ दरबार एवं विश्वामित्र का प्रवेश, ताड़िका वध, जनक दूत के द्वारा महर्षि विश्वामित्र को स्वयंवर हेतु आमंत्रण, अहिल्योद्धार, पुष्पवाटिका एवं गौरी पूजन, जनक दरबार, धनुष यज्ञ एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद के दृष्य प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ नगर की मा0 महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं उन्होंने कहा कि रामलीला समाज को धर्म एवं नैतिकता का संदेश देती है तथा अति सुन्दर आयोजन हेतु आयोजकों व कलाकारों की प्रशंसा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी एवं महासचिव महेन्द्र सिंह रावत, संयोजक के0एन0 चंदोला सहित पर्वतीय महापरिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोरा एवं महासचिव रमेश चन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्ट पहनाकर स्वागत किया।
प्रथम दिवस अहिल्योद्धार में- गौतम नारी श्राप वश उपल देहु धरि धीर। चरण कमल रज चाहती कृपा करहु रघुवीर।, पुष्प वाटिका में राम द्वारा गाया गया- भ्राता यह कैसी फूल रही फुलवारी। भैया इस फुलवारी की रंगबिरंगी क्यारी। सीता द्वारा पूजन को अम्बे गौरी, चलियो सखी सहेली। केसर कपूर प्यारी, नैवेद्य और सुपारी। गीत गाया गया। दशरथ का अभिनय सराहनीय रहा दशरथ द्वारा- प्यारे राम को देना हमें मंजूर नहीं है। गाया गया।
पात्रः- राम- नेहा सिंह, लक्ष्मण- निक्की सिंह, सीता- किरन जोशी, भरत- प्रज्जवल सिंह रावत, शत्रुघन- दक्ष बिष्ट, हनुमान- आनन्द सिंह कपकोटी, दशरथ – हरीश काण्डपाल, कैकेयी- चित्रा काण्डपाल, कौशल्या- दमयंती नेगी, सुमित्रा- राधिका बोरा, जनक- नरेन्द्र सिंह फत्र्याल, परशुराम- गोविन्द सिंह बोरा, विश्वामित्र- मनीष उपाध्याय, राजा-धनुष यज्ञ में- राजा- दीवान सिंह बिष्ट, लाल सिंह बोरा, तारा सिंह बोरा, गोस्वामी, बन्दी जन- धनुष यज्ञ में- कैलाश बिनवाल, त्रिभुवन बोरा, रावण- पुष्कर सिंह नयाल, मेघनाद- तारा दत्त काण्डपाल, वाणासुर- कमल सिंह नेगी, सुलोचना- भारती काण्डपाल, मन्थरा- रावत, सूर्पणखा-पाश्र्व गायिका-.निकिता गोस्वामी, सूर्पनखा- सरिता भाकुनी , अहिल्या- वंशिका नयाल, ताड़का- ख्याली सिंह कड़ाकोटी, सुबाहु- किशन सिंह बोरा, खर- हरीश काण्डपाल, दूषण-टी0डी0 काण्डपाल, त्रिशिरा- ख्याली सिंह कड़ाकोटी, सुग्रीव- लाल सिंह बोरा, मारीच- मनीष उपाध्याय, जोगी रावण- गोविन्द सिंह बोरा, बालि- किशन सिंह बोरा, जनक दरबारी- रावण दरबारी- कमल सिंह नेगी, हरीश काण्डपाल, कुम्भकर्ण- ख्याली सिंह कड़ाकोटी, वानर- विहान कपकोटी, आदित्य उपाध्याय, गौर्विक नयाल, उज्जवल सिंह रावत, अविरल, राक्षस- उज्जवल सिंह रावल, दक्ष बिष्ट, प्रज्जवल सिंह रावत, लकी बोरा, शबरी- राधिका बोरा, सुमित्रा- बिमला बोरा, सीता सखी- दीपा सिंह, वेदिका जोशी, नविता जोशी, सुशैन वैद्य- कैलाश बिनवाल, सुशैन सहायक- ………………।
इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारीगण संरक्षक प्रो0 आर0 सी0 पन्त, हरीश काण्डपाल, पी0 सी0 पन्त, टी0डी0 पपनै, एस0बी0 बोस, गिरीश चन्द्र कोठारी, तारा सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह फसर््वाण, एन0 के0 उपाध्याय, डी0 डी0 पाण्डेय, प्रकाश भट्ट, बी0 सी0 खर्कवाल, हरीश चन्द्र भट्ट तथा गोविन्द सिंह बोरा, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, कमल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नयाल, नवीन सिंह बिष्ट रवीन्द्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह फत्र्याल, त्रिभुवन सिंह बोरा, रमेश चन्द्र उपाध्याय, हरीश चंद्र जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, विद्या प्रसाद पाठक, हेमंत सिंह गड़िया, शंकर पाण्डेय, आनंद सिंह कपकोटी , बलवंत वांणगी, तारा दत्त काण्डपाल, हुकुम सिंह रावत, उमेश सिंह कैड़ा, जयपाल सिंह नेगी, के. एस. बोरा, हरेंद्र सिंह नेगी, जगत सिंह कार्की, नारायण सिंह नेगी, खजान सिंह नेगी, मनीष उपाध्याय, त्रिलोक सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह भाकूनी, दयाल सिंह रावत, नवीन जोशी, रंजीत सिंह रावत, दीप चन्द पंत, एम0 पी0 ओली सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
समाचार/मीडिया सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए सचिव/मीडिया प्रभारी-
हेमंत सिंह, गड़िया-मो0नं0- 8299059039 पर सम्पर्क करने की कृपा करें।
कल(आज) 12.10.2025 के कार्यक्रमः- दशरथ कैकेयी संवाद, पंचवटी प्रसंग सूर्पणखा नासिका छेदन

