कुमाऊंऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

खबर शेयर करें -

कुमाऊंऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

*1 पैट (गते) अश्विन
*17 सितंबर 2025, बुधवार
*भारत माता की जै🇮🇳
*आप सभी नमस्कार🙏

*विक्रम संवत- 2082
*शक संवत- 1947
*सिद्धार्थी नाम संवत्सर
*सूर्य दक्षिणायन- शरद ऋतु
*अश्विन कृष्ण पक्ष तिथि – एकादशी रात्रि 11:40 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी।

*नक्षत्र पुनर्वसु
*योग परिध
*राहुकाल अपराह्न 12:00 बजे से 1:30 बजे तक।
*सूर्योदय- 6 :01
*सूर्यास्त- 6 :10
*दिशाशूल उत्तर
*अश्विन -मासफल
इस माह: अन्न की पैदावार बढ़िया होने के बावजूद महंगाई मार बहुत रहेगी। शान -ओ- शौकत के सामान सस्ता होंगे, तस्करी, गलत कार्यों की इनकम में काफी बढ़ोत्तरी होगी।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*अश्विन माह के मुख्य पर्व
*17 सितम्बर – कन्या संक्रान्ति अश्विन (अशोज) माह शुरु, इंदिरा एकादशी व्रत सभी का, एकादशी का श्राद्ध
*18 सितंबर द्वादशी का श्राद्ध
*19 सितंबर त्रयोदशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत
*20 सितंबर चतुर्दशी का श्राद्ध
*21 सितंबर पितृ विसर्जन, श्राद्ध की अमावस्या, अज्ञात का श्राद्ध
*22 सितंबर शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, शारदीय नवरात्र शुरू,
*23 सितंबर द्वितीया नवरात्र
*24 सितंबर और 25 सितंबर को तृतीया का नवरात्र
*26 सितंबर चतुर्थी
*27 सितंबर सूर्य पंचमी
*28 सितंबर षष्ठी
*29 सितंबर को सप्तमी
*30सितम्बर अष्टमी
*1 अक्टूबर को नवमी
*2 अक्टूबर को विजयादशमी
*3 अक्टूबर को पापकुंशा एकादशी व्रत सभी का।
*4 अक्टूबर तृतीया (प्रदोष व्रत)
*6 अक्टूबर चतुर्थी (कोजागरी)/व्रत शरद पूर्णमासी
*7 अक्टूबर पर्व की अश्विन पूर्णमासी
*10 अक्टूबर तिथि कृष्ण पक्ष करक चतुर्थी (करवाचौथ व्रत)
*13 अक्टूबर दीपाष्टमी
*15 अक्टूबर श्री रामदीप नवमी
*16 अक्टूबर मासान्त अश्विन लास्ट पैट
•••••••••••••••••••••••••••••••••••
*अश्विन माह में शुभ कार्य
*विवाह मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त नहीं हैं
•••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल, नींवपूजन मुहूर्त
*17,22,24, सितम्बर और 15 अक्टूबर
——————————————
*व्यापार मुहूर्त
*27,22,24 अगस्त, 4,11सितम्बर — 15 अक्टूबर
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*16,22,24 सितंबर – 15 अक्टूबर
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह के पंचक-
*3 अक्टूबर रात्रि 9:27 बजे से 7 अक्टूबर मध्य रात्रि 1:28 बजे तक

*संवत्सर फल *सिद्धार्थी (सिद्धार्थ)नाम संवत्सर है
*इस साल धन-धान्य खूब होगा, राजभय, अग्निभय के साथ चोरी, तस्करी बढ़ेगी, व्यापार में जमाखोरी बढ़ेगी तथा गैरस व रस पदार्थों में कमी रहेगी।

*अभिजित-मुहूर्त
*पूर्वाह्न 11:41 बजे से मध्याह्न 12:30 तक
एकादशी का श्राद्ध (व्रत सभी का)
*संक्रांति, अश्विन मास शुरू (1पैट)
चंद्रमा का राशि प्रवेश कर्क में। ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

संक्षिप्त पंचांग
*02 पैट (गते)अश्विन
*18 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार
*अश्विन कृष्ण पक्ष रात 11:25 बजे तक द्वादशी तत्पश्चात त्रयोदशी
*नक्षत्र- तिष्य
*योग- शिव
द्वादशी का श्राद्ध

( पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ अनुसार है)
*********************************

आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि :-:आज के दिन किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है।बनते हुए काम कोई विगाड़ सकता है।नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा प्रभावी रहेगी।पार्टनरों से मतभेद आपका साल्व होगा।दिन सामान्य रहेगा,लेकिन वाद विवाद से बचें।

वृषभ राशि :- आज के दिन कानूनी मामले में आपको फायदा होगा।व्यापार व्यवसाय में आपके फेवर में स्थिति बनी रहेगी।नौकरी में आपके प्रभाव की वृद्धि नजर आ रही।स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

मिथुन राशि :-:आज के दिन लोग आपसे जलन महसूस करेंगे।कोई बड़ा काम आज आप कर सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के दिशा में प्रयास सफल होंगे।कारोबार में कोई आपकी हेल्प करेगा।धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क राशि :- आज किसी आनंददायक यात्रा पर आप जा सकते हैं।पारिवारिक लोगों से बात हो सकती है।आज के दिन गुस्सा आपको नहीं करना चाहिए।कारोबारी लोग आज के दिन अपने कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि :-:आज जोखिम भरे कार्य में हाथ ना डालें।परिवारजनों से आपका बात भी बात हो सकती है।व्यापारिक लोगों को आज फायदा होगा।दूसरों के काम में दिक्कत पैदा करने से बचें।जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा।

कन्या राशि :- आज के दिन जॉब में आपको सफलता मिल सकती है।उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।पारिवारिक मतभेद सामने आ सकता है।निवेश करना आपके लिए अच्छा परिणाम देगा।जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

तुला राशि :- आज आपके धन में वृद्धि होगी।आपको अच्छे समाचार मिलेगा।संतान पक्ष से सुख के योग हैं।पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाकर रखें।किसी भी कार्य में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी।परिवार का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको गुस्सा आएगा।लेकिन आप प्रसन्नता के साथ अपना कार्य कर पाएंगे।कोई बड़ा कारण होने से आज मन आपका प्रसन्न रहेगा।भाई बहनों का सपोर्ट आपको मिलेगा।ब्यर्थ के वाद विवाद से बचें।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि :- आज के दिन आज खर्च अधिक होगा।अपने मान सम्मान की चिंता होगी।परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है।प्यार की झंझटों से आप दूरी बनाकर रखें। आज पैसे प्राप्त का योग है।आज का दिन अच्छा गुजरेगा।

मकर राशि :- आज के दिन रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।प्रयास करते रहें, सफलता मिलेगी।नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।घर बाहर जीवन प्रभावित हो सकता है।आज घर के सदस्यों के साथ आप की बातचीत हो सकती है।

कुम्भ राशि :- आज के दिन कार्यस्थल पर लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे।सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।व्यर्थ के वाद विवाद को टालने का प्रयास करें।प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर आपके साथ कोई झूठ बोल सकता है।

मीन राशि :- आज के दिन तंत्र मंत्र अध्यात्म जैसे विषय में आपकी रुचि बनी रहेगी।सत्संग करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।सभी लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।दिन में परिवार का साथ आपको मिलता रहेगा।जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो 🙏

Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles