कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*4 पैट (गते) फागुन, शनिवार
*15 फरवरी 2025
*इष्ट देवाय नमः
आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2081
*शक संवत- 1946
*कालयुक्त नाम संवत्सर
*उत्तरायण- शिशिर ऋतु
*फागुन कृष्ण पक्ष
*तिथि तृतीया रात 11:52 तक फिर चतुर्थी
*नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी
*योग सुकर्मा
*राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30 तक।
*सूर्योदय- 6 :55
*सूर्यास्त- 5 :56
*दिशाशूल पूरव
••••••••••••••••••••••••••••••••
*फागुन माह के मुख्य पर्व
*12 फरवरी-कुंभ संक्रान्ति फागुन शुरु, पर्व और व्रत की माघी पूर्णमासी
*16 फरवरी मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*20 फरवरी कालाष्टमी
*21 फरवरी श्री सीताष्टमी जानकी जयंती
*24 फरवरी विजया एकादशी व्रत सभी ।
*25 फरवरी भौम प्रदोष व्रत।
*26 फरवरी महाशिवरात्रि व्रत
*27 फरवरी श्राद्ध और स्नान, दान की अमावस्या
*3 मार्च मासिक वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।
*7 मार्च होलाष्टक- दुर्गाष्टमी व्रत।
*9 मार्च रंगभरी एकादशी, चीर आरोहण और रंग पड़ेगा प्रातः 7:46 से सायं 6:11 तक।
*10 मार्च आमलकी एकादशी व्रत सभी का।
*11 मार्च प्रदोष व्रत।
*13 मार्च मासान्त फागुन, लास्ट पैट- व्रत की पूर्णमासी। होलिका दहन। रात 11:31से अगले अपराह्न 5:00 तक।
••••••••••••••••••••••••••••••
*फागुन माह में विवाह मुहूर्त
*13,14,18,20,25 फरवरी और 5,6 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)14 फरवरी
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश, मुहूर्त 6,7, 8 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••••*खड़सिल (नींवपूजन) मुहूर्त
*15,21,28 फरवरी और 1,6,7,10 मार्च
——————————-
*व्यापार मुहूर्त
*21 फरवरी और 6,7,10 मार्च
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*21 फरवरी और 6, 7,10 मार्च
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह पंचक-26 फरवरी की रात 4:37 से 3 मार्च का प्रातः 6:39 तक रहेगा
———————————
*दिन में 12:03 से 12:47
*खड़सिल (नींव पूजन) मुहूर्त है
*भद्रा-प्रातः 10:49 से रात 11:52 तक
*चंद्रमा का राशि प्रवेश
सिंह,प्रातः 5:45 से कन्या में ~~~~~~~~~~~~~~~~
*कल का संक्षिप्त पंचांग
*5 पैट (गते) फागुन, रविवार
*16 फरवरी 2025
*फागुन कृष्ण पक्ष रात 2:16 तक चतुर्थी फिर पंचमी
*नक्षत्र- हस्त
*योग-धृति
*मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
(पंचांग श्री रामदत्त जी के पातड़ अनुसार है)
**************************
आज का राशिफल
मेष राशि :- आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा।जीवनसाथी से नोकझोंक होने की संभावना है।आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं।घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।किसी अपने से कुछ धोखा या विश्वास घात मिल सकता है।
वृषभ राशि :- सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।साथ ही व्यापार में हो रहे नुकसान से तनाव बढ़ सकता है।विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा।भाई-बहनों की मदद से कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि :- धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।खेलकूद में भागीदारी करेंगे।खर्चीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें।जीवनसाथी की प्रसन्नता के लिए कार्य करना पड़ेगा।आप आज वाक चातुर्य से रुके कार्य पूरे करेंगे।
कर्क राशि :- लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा।इसके साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।पिता के साथ मतभेद संभव है।अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि :- आज के दिन की उपयोगिता को समझें समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें।आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें।इसके साथ ही किसी दूसरे पर जल्द ही विश्वास करने से बचें।अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें।
कन्या राशि :- दूसरों के कहने में आकर अपने निजी संबंधों को कमजोर ना करें।समय स्थिति परिस्थित को समझें इसके बाद ही कोई निर्णय लें।क्रोध की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर असर होगा।इसके साथ ही आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
तुला राशि :- नए लोगों से संपर्क होगा।कार्य कुशलता बढ़ेगी।साथ ही व्यापार में लाभ होगा।परिवार में चल रहे विवाद चिंता का कारण बनेंगे।संतान के किए कार्यों से दुखी हो सकते हैं।प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि :- व्यस्तता के कारण सेहत को नजरअंदाज ना करें।धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।भाइयों से चल रहे विवाद कोर्ट कचहरी तक जा सकते हैं।
धनु राशि :- किसी दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें।मेहनत की अधिकता के कारण कार्य योजनाएं सफल होंगी।पुराने विवादों के कारण चिंता बढ़ सकती है।संतान की उन्नति संभव है आध्यात्मिक उन्नति के योग हैं।
मकर राशि :- आज आप फैसला लेने में कमजोर रहेंगे।क्या करें क्या ना करें इसी सोच में रहेंगे।लंबे समय से चल रहे तनाव यथावत रहेंगे।परिवार में चल रहे विवाद समय रहते समाप्त होंगे।आर्थिक स्थिति सुधरेगी पूजा पाठ में मन कम लगेगा।
कुंभ राशि :- कर्मों का हिसाब होगा।अपने दूसरों के साथ जो किया है।उसका फल मिलेगा माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।प्रेम प्रसंग के कारण तनाव बढ़ेगा।लंबी दूरी की यात्रा होगी दूसरों को धोखा देना बंद करें।
मीन राशि :- आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे।लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।इसके साथ ही मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।वाहन सुख मिलेगा,नए लोगों से संपर्क लाभकारी साबित होगा।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏