कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*21 पैट (गते) अश्विन
*7 अक्टूबर 2025, मंगलवार
*भारत माता की जै🇮🇳
*आप सभी नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2082
*शक संवत- 1947
*सिद्धार्थी नाम संवत्सर
*सूर्य दक्षिणायन- शरद ऋतु
*अश्विन शुक्ल पक्ष
*तिथि – पूर्णमासी प्रातः 9:17 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा।
नक्षत्र रेवती
*योग ध्रुव
*राहुकाल अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 बजे तक।
*सूर्योदय- 6 :12
*सूर्यास्त- 5 :46
*दिशाशूल उत्तर
*अश्विन -मासफल
इस माह: अन्न की पैदावार बढ़िया होने के बावजूद महंगाई मार बहुत रहेगी। शान -ओ- शौकत के सामान सस्ता होंगे, तस्करी, गलत कार्यों की इनकम में काफी बढ़ोत्तरी होगी।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*अश्विन माह के मुख्य पर्व
*17 सितम्बर – कन्या संक्रान्ति अश्विन (अशोज) माह शुरु, इंदिरा एकादशी व्रत सभी का, एकादशी का श्राद्ध
*18 सितंबर द्वादशी का श्राद्ध
*19 सितंबर त्रयोदशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत
*20 सितंबर चतुर्दशी का श्राद्ध
*21 सितंबर पितृ विसर्जन, श्राद्ध की अमावस्या, अज्ञात का श्राद्ध
*22 सितंबर शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, शारदीय नवरात्र शुरू,
*23 सितंबर द्वितीया नवरात्र
*24 सितंबर और 25 सितंबर को तृतीया का नवरात्र
*26 सितंबर चतुर्थी
*27 सितंबर सूर्य पंचमी
*28 सितंबर षष्ठी
*29 सितंबर को सप्तमी
*30सितम्बर अष्टमी
*1 अक्टूबर को नवमी
*2 अक्टूबर को विजयादशमी
*3 अक्टूबर को पापकुंशा एकादशी व्रत सभी का।
*4 अक्टूबर तृतीया (प्रदोष व्रत)
*6 अक्टूबर चतुर्थी (कोजागरी)/व्रत शरद पूर्णमासी
*7 अक्टूबर पर्व की अश्विन पूर्णमासी
*10 अक्टूबर तिथि कृष्ण पक्ष करक चतुर्थी (करवाचौथ व्रत)
*13 अक्टूबर दीपाष्टमी
*15 अक्टूबर श्री रामदीप नवमी
*16 अक्टूबर मासान्त अश्विन लास्ट पैट
•••••••••••••••••••••••••••••••••••
*अश्विन माह में शुभ कार्य
*विवाह मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त नहीं हैं
•••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल, नींवपूजन मुहूर्त
*17,22,24, सितम्बर और 15 अक्टूबर
——————————————
*व्यापार मुहूर्त
*27,22,24 अगस्त, 4,11सितम्बर — 15 अक्टूबर
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*16,22,24 सितंबर – 15 अक्टूबर
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह के पंचक-
*3 अक्टूबर रात्रि 9:27 बजे से 7 अक्टूबर मध्य रात्रि 1:28 बजे तक
*संवत्सर फल *सिद्धार्थी (सिद्धार्थ)नाम संवत्सर है
*इस साल धन-धान्य खूब होगा, राजभय, अग्निभय के साथ चोरी, तस्करी बढ़ेगी, व्यापार में जमाखोरी बढ़ेगी तथा गैरस व रस पदार्थों में कमी रहेगी।
*अभिजित-मुहूर्त
*पूर्वाह्न 11:35 बजे से मध्याह्न 12:22 तक
पर्व की अश्विन पूर्णमासी
चंद्रमा का राशि प्रवेश कर्क में।
पंचक: 3 अक्टूबर रात 9:27 बजे से 7 अक्टूबर रात 1:28 बजे तक
चंद्रमा राशि प्रवेश: मीन, रात 1:28 से मेष में। ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संक्षिप्त पंचांग
*22 पैट (गते)अश्विन
*8 अक्टूबर 2025, बुधवार
*कार्तिक कृष्ण पक्ष रात 2:23 बजे तक द्वितीय तत्पश्चात तृतीया
*नक्षत्र- अश्विनी
*योग- हर्षण
( पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ अनुसार है)
**************************************
आज का दैनिक राशिफल
मेष राशि :- किसी के इंतजार में समय बीतेगा,अध्ययन के लिए स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी,संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
वृषभ राशि :- व्यापार में चल रहे तनाव समाप्त होंगे,जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।मित्रों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं,देवस्थल पर भ्रमण संभव है।आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
मिथुन राशि :- पारिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेंगे,वाहन मशीनरी पर खर्च बढ़ेगा।किसी अनजान व्यक्ति से संबंध मजबूत होंगे,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि :- समय रहते जरूरी काम पूरे करें,आलस त्यागें।काम को समय पर करना सीखें,आध्यात्मिक उन्नति संभव है।संतान का सहयोग न मिलने से मन दुखी होगा।
सिंह राशि :- आलस्य की अधिकता के कारण कार्य अधूरे रहेंगे,धार्मिक आयोजनों में विशेष सहभागिता होगी।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा,विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
कन्या राशि :- आपके काम करने के तरीके लोगों को प्रभावित करेंगे,स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे,नौकरी में तबादला संभव है।
तुला राशि :- भाइयों से चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं।दूसरों की बातों में आकर अपने निजी संबंध खराब ना करें,समझदारी से काम लें।अध्ययन में रूचि कम रहेगी।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा,पैरों से संबंधित पीड़ा बढ़ सकती है।मकान की मरम्मत पर खर्च होगा,नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु राशि :- आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे,प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है।नया वाहन मशीनरी खरीद सकते हैं,आर्थिक स्थिति सुधरेगी,न्याय पक्ष मजबूत होगा।
मकर राशि :- आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा,न्याय पक्ष मजबूत होगा।जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि :- विरोधी आपकी छवि खराब करने में लगे रहेंगे,आपके किए गए कार्यों में लोग खामियां निकालेंगे।विवाह में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ेगा,व्यापार मध्यम रहेगा।
मीन राशि :- बातें कम और काम ज्यादा करें,लोगों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें।नौकरी में तबादला संभव है,आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏

