कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*2 पैट (गते) अश्विन
*18 सितंबर 2025, वृहस्पतिवार
*भारत माता की जै🇮🇳
*आप सभी नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2082
*शक संवत- 1947
*सिद्धार्थी नाम संवत्सर
*सूर्य दक्षिणायन- शरद ऋतु
*अश्विन कृष्ण पक्ष तिथि – द्वादशी रात्रि 11:25 बजे तक तत्पश्चात त्रियोदशी।
*नक्षत्र-तिष्य
*योग- शिव
*राहुकाल अपराह्न 1:30 बजे से 3:00 बजे तक।
*सूर्योदय- 6 :01
*सूर्यास्त- 6 :09
*दिशाशूल- दक्षिण
*अश्विन -मासफल
इस माह: अन्न की पैदावार बढ़िया होने के बावजूद महंगाई मार बहुत रहेगी। शान -ओ- शौकत के सामान सस्ता होंगे, तस्करी, गलत कार्यों की इनकम में काफी बढ़ोत्तरी होगी।
••••••••••••••••••••••••••••••••
*अश्विन माह के मुख्य पर्व
*17 सितम्बर – कन्या संक्रान्ति अश्विन (अशोज) माह शुरु, इंदिरा एकादशी व्रत सभी का, एकादशी का श्राद्ध
*18 सितंबर द्वादशी का श्राद्ध
*19 सितंबर त्रयोदशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत
*20 सितंबर चतुर्दशी का श्राद्ध
*21 सितंबर पितृ विसर्जन, श्राद्ध की अमावस्या, अज्ञात का श्राद्ध
*22 सितंबर शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, शारदीय नवरात्र शुरू,
*23 सितंबर द्वितीया नवरात्र
*24 सितंबर और 25 सितंबर को तृतीया का नवरात्र
*26 सितंबर चतुर्थी
*27 सितंबर सूर्य पंचमी
*28 सितंबर षष्ठी
*29 सितंबर को सप्तमी
*30सितम्बर अष्टमी
*1 अक्टूबर को नवमी
*2 अक्टूबर को विजयादशमी
*3 अक्टूबर को पापकुंशा एकादशी व्रत सभी का।
*4 अक्टूबर तृतीया (प्रदोष व्रत)
*6 अक्टूबर चतुर्थी (कोजागरी)/व्रत शरद पूर्णमासी
*7 अक्टूबर पर्व की अश्विन पूर्णमासी
*10 अक्टूबर तिथि कृष्ण पक्ष करक चतुर्थी (करवाचौथ व्रत)
*13 अक्टूबर दीपाष्टमी
*15 अक्टूबर श्री रामदीप नवमी
*16 अक्टूबर मासान्त अश्विन लास्ट पैट
•••••••••••••••••••••••••••••••••••
*अश्विन माह में शुभ कार्य
*विवाह मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त नहीं हैं
•••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल, नींवपूजन मुहूर्त
*17,22,24, सितम्बर और 15 अक्टूबर
——————————————
*व्यापार मुहूर्त
*27,22,24 अगस्त, 4,11सितम्बर — 15 अक्टूबर
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*16,22,24 सितंबर – 15 अक्टूबर
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह के पंचक-
*3 अक्टूबर रात्रि 9:27 बजे से 7 अक्टूबर मध्य रात्रि 1:28 बजे तक
*संवत्सर फल *सिद्धार्थी (सिद्धार्थ)नाम संवत्सर है
*इस साल धन-धान्य खूब होगा, राजभय, अग्निभय के साथ चोरी, तस्करी बढ़ेगी, व्यापार में जमाखोरी बढ़ेगी तथा गैरस व रस पदार्थों में कमी रहेगी।
*अभिजित-मुहूर्त
*पूर्वाह्न 11:41 बजे से मध्याह्न 12:29 तक
द्वादशी का श्राद्ध
चंद्रमा का राशि प्रवेश कर्क में। ~~~~~~~~~~~~~~~~~
संक्षिप्त पंचांग
*03 पैट (गते)अश्विन
*19 अक्टूबर 2025, शुक्रवार
*अश्विन कृष्ण पक्ष रात 11:37 बजे तक त्रियोदशी तत्पश्चात चतुर्दशी
*नक्षत्र- आश्लेषा
*योग- सिद्ध
द्वादशी का श्राद्ध
त्रियोदशी का श्राद्ध
प्रदोष व्रत- मासिक शिवरात्रि व्रत
भद्रा रात 11: 37 बजे से शनिवार पूर्वाह्न 11:54 बजे तक
(पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ अनुसार है)
***********************************
आज का दैनिक राशिफल
मेष राशि :- अपने भाइयों की करतूतों से परेशान रहेंगे।नौकरी में चल रहे तनाव से चिंता बढ़ेगी।आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।पेट से संबंधित विकार होंगे।
वृषभ राशि :- अपनी जिम्मेदारियों से मुंह ना मोड़ो।हर किसी को अपना दुख ना बताया करें।लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी।बार-बार भूलने की आदत से परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि :- अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से नाराज रहेंगे।वाहन पर खर्च अधिक होगा।सुख साधनों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे।मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि :- अपने विचारों पर अंकुश रखें।जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें।अनजान भय बना रहेगा।किसी की याद में समय व्यतीत होगा।मन में बहुत कुछ कहने को है पर कह नहीं पाएंगे।संतान के द्वारा कोई विशेष कार्य किया जाएगा।
सिंह राशि :- मनोरंजन के साधनों को क्रय करने में धन लगेगा।जमीन जायदाद से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे।प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है।मनचाही नौकरी मिलेगी।
कन्या राशि :- विवाह प्रस्ताव आने से मन प्रफुल्लित होगा।आभूषण एवं उपहारों की प्राप्ति होगी।परिवार का माहौल अनुकूल बना रहेगा।राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त एवं पदोन्नति वाला है।
तुला राशि :- व्यापार में आ रहे उतार-चढ़ाव से आर्थिक तालमेल गड़बड़ा सकता है।पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।किसी बड़े निवेश की आशंका है।साझेदारी से लाभ होगा।व्यापार विस्तार होगा।
वृश्चिक राशि :- अपने करियर के लिए आप सजग नहीं है।अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं।धार्मिक गतिविधियों में रूचि कम रहेगी।घर परिवार के कार्यों को करने में समय व्यतीत होगा।घर की साफ सफाई में समय व्यतीत होगा।
धनु राशि :- लंबे समय से आप जिस कार्य को करना चाहते थे उसे पूरा करने का समय आ गया है।अपने व्यक्तित्व को निखारें।अपने रहन-सहन को बदलें।अपनी सोच को बदलें,उन्नति होगी।आर्थिक निवेश करने में सतर्क रहें।समय शुभ है।
मकर राशि :- धार्मिक रुचि बढ़ेगी।सामाजिक आयोजनों में धन व्यय होगा।स्वास्थ्य के प्रति आप की सजगता आपको लाभ प्रदान करेगी।आर्थिक समृद्धि होगी।भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि :- व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
मीन राशि :- आज किसी पर भी पैसों से सम्बंधित विश्वास न करें।धोखा होने के पूरे योग बने हैं।स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏

