कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

खबर शेयर करें -

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

*1 पैट (गते) भाद्रपद
*17 अगस्त 2025,रविवार
*भारत माता की जै🇮🇳
* आप सभी नमस्कार🙏

*विक्रम संवत- 2082
*शक संवत- 1947
*सिद्धार्थी नाम संवत्सर
*दक्षिणायन- वर्षा ऋतु
*भाद्रपद कृष्ण पक्ष, तिथि – नवमी संध्याकाल 7:25 तक फिर दशमी

*नक्षत्र रोहणी
*योग व्याघात
*राहुकाल अपराह्न 4:30 बजे से 6:00 बजे तक।
*सूर्योदय- 5 :44
*सूर्यास्त- 6 :46
*दिशाशूल पश्चिम
*भदौ -मासफल
*इस माह–
*कहीं अनावृष्टि तथा दुर्भिक्षकी स्थिति तथा रस पदार्थ और अनाज मूल्य में कमी के साथ युद्ध के हालत बनेंगे।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*भाद्रपद माह के मुख्य पर्व
*17 अगस्त- सिंह संक्रान्ति भाद्रपद शुरु।
*19 अगस्त अजा एकादशी व्रत सभी का ।
*20 अगस्त प्रदोष व्रत
*21 अगस्त कलियुगादि त्रयोदशी मासिक शिवरात्री व्रत
*22अगस्त श्राद्ध की अमावस्या
*23 अगस्त स्नान, दान की कुशग्रहणी अमावस्या
*26 अगस्त हरताली तृतीया, सामवेदी उपाकर्म तिवारी/त्रिपाठी लोगों की रक्षाबंधन,वाराह जयंती
*27 अगस्त श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*28 अगस्त ऋषि पंचमी- विरुड़ा पंचमी
*29 अगस्त सूर्य षष्ठी व्रत
*30 अगस्त अमुक्ताभरण सप्तमी-सांतू- आठों गौरा- महेश्वर पूजा
*31 अगस्त नंदाष्टमी राधाष्टमी दुर्वाष्टमी (गौरा पूजन)
*1 सितम्बर अगस्तोदय -अगस्ती व्रत
*3 सितम्बर पार्श्वपरिवर्तनी एकादशी व्रत सभी का।
*4 सितम्बर वामन द्वादशि
*5 सितम्बर- प्रदोष व्रत।
*6सितम्बर अनंत चतुर्दशी व्रत
*7 सितम्बर पर्व और व्रत की भाद्री पूर्णमासी 16 श्राद्ध शुरु पुण्य को श्राद्ध।
*8 सितम्बर प्रतिपदा का श्राद्ध
*9 सितम्बर द्वितीया का श्राद्ध
*10 सितम्बर चतुर्थी का श्राद्ध
*11सितम्बर पंचमी का श्राद्ध
*12 सितम्बर षष्ठी का श्राद्ध
*13 सितम्बर सप्तमी का श्राद्ध
*14 सितम्बर अष्टमी-अष्टका का श्राद्ध
*15 सितम्बर नवमी -अनवष्टका का श्राद्ध
*16 सितम्बर दशमी का श्राद्ध, मासान्त भाद्रपद लास्ट पैट
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*भाद्रपद माह में शुभ कार्य
*विवाह मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त नहीं हैं
•••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल, नींवपूजन मुहूर्त
*25,27,28, अगस्त और 4सितम्बर
——————————————–
*व्यापार मुहूर्त
*25,27,28 अगस्त, 4,11सितम्बर
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*25,27,28अगस्त-4,11 सितम्बर
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह के पंचक-
*6 सितम्बर पूर्वाह्न 11:21बजे से 10 सितम्बर अपराह्न 4:03 बजे तक
*संवत्सर फल

*सिद्धार्थी (सिद्धार्थ) नाम संवत्सर है
*इस साल धन-धान्य खूब होगा, राजभय, अग्निभय के साथ चोरी, तस्करी बढ़ेगी, व्यापार में जमाखोरी बढ़ेगी तथा गैरस व रस पदार्थों में कमी रहेगी।

*अभिजित-मुहूर्त
*पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:41 तक
*सिंह संक्रांति भाद्रपद का पहला पैट
*चंद्रमा का राशि प्रवेश वृष में। ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

संक्षिप्त पंचांग
*2 पैट (गते)भाद्रपद
*18 अगस्त 2025, सोमवार
*भाद्रपद कृष्ण पक्ष अपराह्न 5:23 तक दशमी तत्पश्चात एकादशी
*नक्षत्र- मृगशिरा
*योग-हर्षण
*भद्रा-प्रातः 6:22 से अपराह्न 5:23 तक

( पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ अनुसार है)
***********************************

आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि – पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

वृष राशि – मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

मिथुन राशि – लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कर्क राशि – मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि- संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

कन्या राशि – शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

तुला राशि – वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

वृश्चिक राशि – तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।

धनु राशि – आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

कुंभ राशि – व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि – रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो 🙏

Ad Ad
Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles