कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*7 पैट (गते)श्रावण मंगलवार
*22 जुलाई 2025
*आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2082
*शक संवत- 1947
*सिद्धार्थी नाम संवत्सर
*सूर्य दक्षिणायण- वर्षा ऋतु
*श्रावण कृष्ण पक्ष
*तिथि द्वादशी प्रातः 7:06 बजे तक तत्पश्चात त्रियोदशी ।
*नक्षत्र मृगशिरा
*योग ध्रुव
*राहुकाल अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 तक।
*सूर्योदय- 5 :30
*सूर्यास्त- 7 :06
*दिशाशूल उत्तर
*श्रावण -मासफल
*इस माह….मानवीय और दैवीय प्रकोप से जनता पीड़ित रहेगी। खाद्यान और रस पदार्थों की कमी के कारण व्यापारी वर्ग में रोष रहेगा।
••••••••••••••••••••••••••••••••
श्रावण मास के मुख्य पर्व…
*16 जुलाई- कर्क संक्रान्ति श्रावण शुरु। हरेला पर्व
*21 जुलाई कामिका एकादशी व्रत सभी का।
*22 जुलाई प्रदोष व्रत
*24 जुलाई श्राद्ध, स्नान, दान की अमावस्या
*27 जुलाई मधुश्रवा तिरत्या
*28 जुलाई मासिक वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*29 जुलाई नाग पंचमी
*30जुलाई शीतला षष्ठी व्रत
*31जुलाई तुलसीदास जयंती
*5 अगस्त पुत्रदा एकादशी व्रत सभी का।
*6 अगस्त- प्रदोष व्रत।
*8 अगस्त व्रत की पूर्णमासी
*9 अगस्त रक्षाबंधन-यजुर्वेदी उपाकर्म-महाश्रावणी पूर्णमासी
*12 अगस्त, कजरी तीज संकटचौथ- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
*15 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्मार्त यानि गृहस्थी
*16 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वैष्णव- मासान्त श्रावण का लास्ट पैट।
••••••••••••••••••••••••••••••••
*श्रावण माह में, विवाह मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)
•••••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त… नहीं हैं
•••••••••••••••••••••••••••••••••
*खड़सिल, नींवपूजन मुहूर्त
*17,18,21,30,31 जुलाई 4,11, 14 अगस्त
——————————————
*व्यापार मुहूर्त
*17,18,21,30,31जुलाई, 4,14 अगस्त
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*17,18,21,30,31 जुलाई, 4,14अगस्त
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह पंचक–
*09 अगस्त की रात 2:11 बजे से 14 अगस्त की प्रातः 9:06 तक रहेंगे
*संवत्सर फल *सिद्धार्थी (सिद्धार्थ) नाम संवत्सर है।
*इस वर्ष साल धन-धान्य खूब होगा, राजभय अग्निभय के साथ – साथ चोरी तस्करी बढ़ेगी ,व्यापार में जमाखोरी भी बढ़ेगी तथा गैरस व रसपदार्थों में कमी रहेगी।
*अभिजित-मुहूर्त
*पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक
प्रदोष व्रत
भद्रा.. रात 12:29 बजे से कल अपराह्न 3:32 तक रहेगा।
*चंद्रमा का राशि प्रवेश – वृष, प्रातः 8:15 बजे से मिथुन में। ~~~~~~~~~~~~~~~~
*संक्षिप्त पंचांग
*8 पैट (गते) श्रावण
बुधवार, 23 जुलाई 2025
*श्रावण-कृष्ण पक्ष रात 2:29 बजे तक चतुर्दशी तत्पश्चात अमावस्या
*नक्षत्र-आर्द्रा
योग- व्याघात
(पंचांग श्री रामदत्त जी के पातड़ अनुसार है)
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
आज का राशिफल
मेष राशि :- कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा।हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।
वृषभ राशि :- बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है।एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा।विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि :- आपके लिए समय अनुकूल है।आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी।मन प्रसन्न रहेगा।प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
कर्क राशि :- आज आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है।स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है।शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
सिंह राशि :- आज कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।किसी बात से बेचैन रहेंगे।तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे।विदेश जाने के योग हैं।नया व्यापार शुरू हो पाएगा।
कन्या राशि :- जीवन बहुत छोटा है,समय रहते अपनी गलतियों को सुधारें।कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं।किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि :- आज चिंता त्यागें,जो होगा अच्छा होगा।व्यर्थ सोचना बंद करें।आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे।आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं,सतर्क रहें।हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि :- आज पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।मौजमस्ती पर धन खर्च होगा।उपहार मिल सकते हैं।लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
धनु राशि :- आज समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे।पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।रंगमंच से जुड़े जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा।धन प्राप्ति के योग हैं।
मकर राशि :- आज किसी अनजान पर भरोसा न करें।आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें।अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि :- आज व्यापारिक उन्नति के अवसर मिलेंगे।कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे।बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।परोपकारी बनें।
मीन राशि :- आज धैर्य रखें,जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं।मामूली बात पर विवाद संभव है।भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏

