कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल


कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*8 पैठ(गते) चैत्र, शुक्रवार
*21 मार्च 2025
आप सभी को नमस्कार🙏
*-विक्रम संवत– 2081
*-शक संवत – 1946
*कालयुक्त नाम संवत्सर
*उत्तरायण- बसंत ऋतु
*चैत कृष्ण पक्ष
*तिथि – सप्तमी रात 4:24 तक फिर अष्टमी
*नक्षत्र ज्येष्ठा
*योग सिद्धि
*-राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तक।
*-सूर्योदय- 6 :18
*-सूर्यास्त- 6 :19
*दिशाशूल पश्चिम ~~~~~~~~~~~~~~~~
कल संक्षिप्त पंचांग
*9 पैट (गते) चैत्र
*22 मार्च 2025, शनिवार
*चैत्र कृष्ण पक्ष 5:23 तक अष्टमी फिर नवमी
*नक्षत्र-मूल
*योग- व्यतिपात
शीतलाष्टमी
**************************
आज का राशिफल
मेष राशि :- आज आपके बने काम बिगड़ सकते हैं,जल्दबाजी ना करें।आज परिजनों से कहासुनी हो सकती है।आय के नए स्रोत स्थापित होंगे।नौकरी में सहकर्मियों द्वारा आपका विरोध किया जाएगा,धैर्य रखें।
वृषभ राशि :- कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी,नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे,घर परिवार की चिंता रहेगी।खराब लोग हानि पहुंचा सकते हैं,सतर्क रहें।यात्रा संभव है।
मिथुन राशि :- भूमि भवन से संबंधित कोई बड़ा कार्य हो सकता है,उन्नति के मार्ग को प्रशस्त होंगे।रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा,व्यापार अच्छा चलेगा।नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं,आलस्य की अधिकता रहेगी।
कर्क राशि :- रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी,परिजनों के साथ मनोरंजन के कार्यों में समय व्यतीत होगा।माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी,शत्रु परास्त होंगे।पारिवारिक जीवन सुख शांति से बीतेगा।
सिंह राशि :- कार्य की अधिकता से थकान रहेगी,परिजनों द्वारा किसी अप्रिय समाचार को प्राप्त करेंगे।व्यापार में साझेदारी करने से बचें,दूसरों के भरोसे काम न करें।न्याय पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि :- सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा,नौकरी में मेहनत का फल मिलने से प्रसन्नता होगी।नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे,राजनीति में सफलता मिलने के योग हैं।
तुला राशि :- आपकी सफलता से परिजन प्रसन्न रहेंगे,जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा,शासन प्रशासन से मदद मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि :- लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा,धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी,जोखिम जमानत के कार्य बिल्कुल न करें।
धनु राशि :- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा,भेंट और उपहार की प्राप्ति संभव है।यात्रा लाभप्रद रहेगी,नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।भाग्य अनुकूल रहेगा,प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
मकर राशि :- अपनी कीमती वस्तु में संभाल कर रखें,आगामी योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें।जीवन का अनुभव आगे बढ़ने में सहायक होगा।धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे,सामाजिक मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि :- समय रहते जरूरी काम पूरे करें।इस दिन फंसी हुई रकम प्राप्त हो सकती है।यात्रा लाभदायक रहेगी,किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।व्यापार वृद्धि होगी,साझेदारी में मनमुटाव होगा।
मीन राशि :- कानूनी सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे,रूके कार्यों में गति आएगी।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,शेयर मार्केट से लाभ होगा।घर परिवार में पूछपरख बढ़ेगी,भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏




