कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

खबर शेयर करें -

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल

*15पैट(गते) फागुन, बुधवार
*26 फरवरी 2025
*इष्ट देवाय नमः
आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2081
*शक संवत- 1946
*कालयुक्त नाम संवत्सर
*सूर्य उत्तरायण- बसंत ऋतु
*फाल्गुन कृष्ण पक्ष
*तिथि त्रियोदशी दिन में 11:18 तक फिर चतुर्दशी
*नक्षत्र श्रवण
*योग परिध
*-राहुकाल दिन में 12:00 से 1:30 तक।
*सूर्योदय 6 :44
*-सूर्यास्त 6 :05
*दिशाशूल उत्तर
••••••••••••••••••••••••••••••••
*फागुन- इस माह के मुख्य पर्व
*12 फरवरी कुंभ संक्रान्ति फाल्गुन शुरु।पर्व और व्रत माघी पूर्णमासी
*16 फरवरी मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*20 फरवरी कालाष्टमी
*21 फरवरी श्री सीताष्टमी जानकी जयंती
*24 फरवरी विजया एकादशी व्रत सभी का ।
*25 फरवरी भौम प्रदोष व्रत।
*26 फरवरी महाशिवरात्रि व्रत
*27 फरवरी श्राद्ध और स्नान, दान की अमावस्या
*3 मार्च मासिक वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*7 मार्च होलाष्टक- दुर्गाष्टमी व्रत।
*9 मार्च रंगभरी एकादशी। चीर आरोहण और रंग पड़ेगा-प्रातः 7:46 से सायं 6:11 तक।
*10 मार्च आमलीका एकादशी व्रत सभी का।
*11 मार्च- प्रदोष व्रत।
*13 मार्च मासान्त फाल्गुन का लास्ट पैट- व्रत की पूर्णमासी। होलिका दहन रात 11:31से अगली प्रातः 5:00 तक
••••••••••••••••••••••••••••••
फाल्गुन माह में विवाह मुहूर्त
*13,14,18,20,25 फरवरी और 5,6 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित), 14 फरवरी
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त, 6,7, 8 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••••*खड़सिल /नींवपूजन मुहूर्त
*15,21,28 फरवरी और 1,6,7,10 मार्च
——————————-
*व्यापार मुहूर्त
*21 फरवरी और 6,7,10 मार्च
*वाहन/मशीनरी खुदरी मुहूर्त
*21 फरवरी और 6, 7,10 मार्च
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह पंचक-26 फरवरी की रात 4:37 से 3 मार्च का प्रातः 6:39 तक रहेंगे
———————————
*दिन मे 12:01 से 12:47
*महाशिवरात्रि महापर्व आज
*भद्रा प्रातः में 11:08 से रात 10:02 तक
*पंचक-विशेष: आज रात 4:37 से लगेंगे जो 3 मार्च प्रातः 6:39 तक रहेंगे
*चंद्रमा का राशि प्रवेश मकर,रात 4:37 से कुंभ में। ~~~~~~~~~~~~~~~~
कल का संक्षिप्त पंचांग

*16 पैट (गते) फाल्गुन
*27फरवरी 2025, वृहस्पतिवार
*फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रातः 8:55 तक चतुर्दशी फिर अमावस्या
*नक्षत्र-धनिष्ठा
*योग-शिव
स्नान-दान और श्राद्ध की अमावस्या

(पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ा अनुसार है)

महाशिवरात्रि महापर्व आप सभी को बधाई एवं मंगलकामना 🙏
**************************

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज आपका कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा,परिजनों से मुलाकात होगी।बिना विचार किए किसी कार्य को करने से बचें,निजी जीवन में चल रही समस्या का समाधान होगा।राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

वृषभ राशि :- नए रोजगार की तलाश में रहेंगे।आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा,नए मित्र बनेंगे।शारीरिक पीड़ा दूर होगी,ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा।सहयोगियों के माध्यम से कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि :- आज आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी,निजी जीवन में कठोर निर्णय लेना होगा।परिवार के साथ समय व्यतीत होगा,पुरानी बीमारी उभर सकती है।साहित्य और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि वाला रहेगा।

कर्क राशि :- फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।आज के दिन विवाह संबंधित चर्चा सफल रहेगी,गले में संक्रमण की आशंका है।अध्ययन में रूचि कम रहेगी,यात्रा के योग बनेंगे।अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा,दोस्तों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि :- आज के दिन परिस्थिति अनुकूल बनेगी,जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा।सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी,भाइयों से मनमुटाव होगा।वाहन मशीनरी पर खर्च की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि :- अपने वाणी की चतुराई से रूके काम पूरे कर लेंगे।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी,कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।तबादले के योग बनेंगे,मकान की सजावट पर खर्च होगा।नए लोगों से संपर्क बनेगा।

तुला राशि :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा।पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी,व्यापार में लाभ बढ़ेगा।सुख समृद्धि में वृद्धि होगी,मांगलिक कार्य होंगे।धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि :- कार्य की शुरुआत विलंब से होगी,पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, विद्यार्थियों के लिए समय अधिक मेहनत वाला रहेगा।पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

धनु राशि :- कारोबार में आ रही परेशानी दूर होगी,मित्रों की सलाह का लाभ मिलेगा।धन आगमन के योग बन रहे हैं,धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।मकान दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा।

मकर राशि :- आज कार्य की अधिकता रहेगी,धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।भूमि भवन से संबंधित मामलों में गति आएगी,कोर्ट कचहरी के मामलों पर धन खर्च होगा।परिजनों से मनमुटाव संभव है।

कुंभ राशि :- आपकी आदतों के कारण लोगों से दूरियां बढ़ेंगी।क्रोध की अधिकता रहेगी,किसी संत महापुरुष का दर्शन संभव है।धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन राशि :- दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें।निजी जीवन में रिश्ते कमजोर होंगे,अधिकारी वर्ग आपसे नाराज रहेगा।संतान सुख संभव है,नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।

महाशिवरात्रि महापर्व आप सभी को बधाई एवं मंगलकामना 🙏

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles