कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल/ ऋषि चिंतन

कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल/ ऋषि चिंतन
*9 पैट (गते) फागुन
*वृहस्पतिवार
*20 फरवरी 2025
आप सभी को नमस्कार 🙏
*विक्रम संवत- 2081
*शक संवत- 1946
*उत्तरायण- शिशिर ऋतु
*फागुन कृष्ण पक्ष
*तिथि -सप्तमी प्रातः 9:58 तक फिर अष्टमी
*नक्षत्र विशाखा
*योग ध्रुव
*-राहुकाल दिन में 1:30 से 3:00 तक।
*-सूर्योदय- 6 :50
*-सूर्यास्त- 6 :01
*दिशाशूल दक्षिण
*फागुन-मासफल
*सोना,चांदी,तांबा,रुई,कपास महंगी होंगी। उत्तरी क्षेत्र में ठंडा बढ़ेगा। वायु और जल दुर्घटनाऐं बढ़ेंगी।
•••••••••••••••••••••••••••••••• फाल्गुन माह के मुख्य पर्व
*12 फरवरी-कुंभ संक्रान्ति (संक्रांत) फागुन शुरु।पर्व और व्रत की माघी पूर्णमासी
*16 फरवरी मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*20 फरवरी कालाष्टमी
*21 फरवरी श्री सीताष्टमी जानकी जयंती
*24 फरवरी विजया एकादशी व्रत सभी का।
*25 फरवरी भौम प्रदोष व्रत।
*26 फरवरी महाशिवरात्रि व्रत
*27 फरवरी श्राद्ध और स्नान, दान अमावस्या
*3 मार्च मासिक वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*7 मार्च होलाष्टक- दुर्गाष्टमी व्रत।
*9 मार्च, रंगभरी एकादशी। चीर आरोहण और रंग पड़ेगा- प्रातः 7:46 से सायं 6:11 तक।
*10 मार्च आमलकी एकादशी व्रत सभी का।
*11 मार्च -प्रदोष व्रत।
*13 मार्च मासान्त फाल्गुन लास्ट पैट- व्रत पूर्णमासी। होलिका दहन। रात 11:31से अगली प्रातः 5:00 तक।
••••••••••••••••••••••••••••••
फाल्गुन में विवाह मुहूर्त
*13,14,18,20,25 फरवरी और 5,6 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित), 14 फरवरी
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त, 6,7, 8 मार्च
•••••••••••••••••••••••••••••••••*खड़सिल (नींवपूजन) मुहूर्त
*15,21,28 फरवरी और 1,6,7,10 मार्च
——————————-
व्यापार मुहूर्त
*21 फरवरी और 6,7,10 मार्च
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
*21 फरवरी और 6, 7,10 मार्च
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह पंचक-26 फरवरी की रात 4:37 से 3 मार्च का प्रातः 6:39 तक रहेगा
संवत्सर फल *कालयुक्त नाम संवत्सर है
*ये साल प्रजा और सभी जीव जंतु सुखी रहेंगे तथा धन-धान्य, अनाज खूब पैदावार होगी राजनेताओं में आपसी विरोध,बारिश कम होगी और व्यापार में मंदी रहेगी
*अभिजित-मुहूर्त
———————————
*दिन में 12:03 से 12:47
*कालाष्टमी- विवाह मुहूर्त आज
*चंद्रमा का राशि प्रवेश तुला प्रातः 6:50 से वृश्चिक में। ~~~~~~~~~~~~~~~~
*21फरवरी का संक्षिप्त पंचांग
*10 पैट (गते) फागुन, शुक्रवार
*फागुन कृष्ण पक्ष दिन में 11:58 तक अष्टमी फिर नवमी
*नक्षत्र- अनुराधा
*योग-व्याघात
*श्री सीताष्टमी-जानकी जयंती
(पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ा के अनुसार है)
*********************
ऋषि चिंतन
अपने भगवान को जगाइए
👉 *”भक्त” भगवान का पिता है। अपनी भक्ति द्वारा, साधना द्वारा वह अपने भगवान को उत्पन्न करता और पुष्ट करता है।* जो अपने भगवान को जितना भक्ति का, साधना का दूध पिलाता है, उसका भगवान उतना ही बलवान हो जाता है और जितना उसमें बल होता है, उतना ही महत्त्वपूर्ण परिणाम उपस्थित कर देता है। प्रहलाद का भगवान इतना बलवान था कि खंभ चीरकर नृसिंह रूप में निकल पड़ा और हिरण्यकश्यपु का पेट चीर डाला। नरसी भगत का भगवान हुंडी बरसा सकता था, परंतु हमारे भगवानों में वह बल नहीं है। किसी के भगवान स्वप्न में या जागृत अवस्था में दर्शन दे सकते हैं। किसी के भगवान भविष्य का संकेत कर सकते हैं। किसी के भगवान विपत्ति में सहायक हो सकते हैं। *तात्पर्य यह है कि जिसने अपने भगवान को जिस योग्य बनाया होगा, वैसे वरदान देने के लिए वैसी सहायता करने के लिए वह तैयार रहेगा।*
👉 *वस्तुतः “मनोबल” ही भगवान है।* मनोबल को बढ़ाने के तरीके अनेक हैं। योग साधना का भारतीय तरीका ही एकमात्र उपाय नहीं है, *संसार में अनेक साधन और उपाय इसके हैं।* विश्वास के आधार पर मनोबल बढ़ता है। *कई व्यक्ति बिना योग साधना के भी अपने “स्वावलंबन”, “आत्मविश्वास”, “अध्यवसाय”, “साहस,” “सत्संग” एवं “पराक्रम” द्वारा अपना मनोबल बढ़ा लेते हैं और वही लाभ प्राप्त करते हैं जो भक्तों को भगवान प्रदान करते हैं।* अनेक अनीश्वरवादी व्यक्ति भी बड़े-बड़े अद्भुत आविष्कार कर रहे हैं। *विद्वान विद्या के और धनी धन के चमत्कार दिखा रहे हैं। इस सबके मूल में उनकी “मानसिक विलक्षण शक्तियाँ” काम कर रही हैं।* यह भगवान की ही कृपा है। *भगवान को “सुर” और “असुर” सभी बिना भेदभाव के प्रसन्न कर सकते हैं, उनका अनुग्रह और वरदान प्राप्त कर सकते हैं।*
👉 *ब्रह्म की मूल सत्ता निर्लिप्त है। वह नियम रूप है, व्यक्तिगत रूप से किसी पर प्रसन्न-अप्रसन्न नहीं होती।* उस पर आराधना, पूजा या निंदा का कोई प्रभाव नहीं होता। *अग्नि देवता को गाली देने वाले या पूजा करने वाले में भेद करने की कोई आवश्यकता नहीं।* जो भी उसके नियमों के अनुरूप चलेगा लाभ उठावेगा और जो अग्नि को अनियमित रूप से छुएगा निश्चयपूर्वक जल जाएगा। *आत्मा का, ईश्वर का, विष्णु का यही नियम है,* पर भगवान की लीला विचित्र है, वे भक्त वत्सल हैं। उन्हें जो जिस भाव से भजता है, कुएँ की आवाज की तरह वे उसे वैसे ही भजने लगते हैं। कीर्तन, कथा, जप, तप, पूजा, पाठ, ध्यान, भजन यह भगवान की प्रसन्नता के लिए ही है, श्रद्धा और विश्वास भगवत् प्राप्ति का मूल साधन है। *यदि श्रद्धा या विश्वास न हो तो सारे अनुष्ठान निष्फल हैं ।
*अध्यात्म विद्या का प्रवेश द्वार पृष्ठ-१९
🪴पं. श्रीराम शर्मा आचार्य 🪴
**************************
*आज का राशिफल*
मेष राशि :- आज बहुत ही धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है।गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है।साथ ही आज प्रतिउत्तर देते समय सावधानी बरतें। किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।वाद-विवाद से बचें।
वृषभ राशि :- आज दिनचर्या काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाली है।आज आपको आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी से उधार लेना पड़ सकता है।आज कोशिश करें की आप अपनी बुरी आदतों पर थोड़ा काबू रखें।
मिथुन राशि :- आज घर परिवार में माहौल काफी अनुकूल रहने वाला है।आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं,उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।
कर्क राशि :- आज का दिन रोजगार के मामले में लाभकारी साबित होगा।यदि आप आप नौकरी ढूंढ रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी।अति लोभ से बचें,बाहर के खाने से बचें।
सिंह राशि :- आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा।साथ ही आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।
कन्या राशि :- आज का दिन करियर के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा।आज आपको पदोन्नति मिलने के अवसर मिलेगा।आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।
तुला राशि :- आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।आज अविवाहितों के विवाह के नए अवसर प्राप्त हो जाएंगे।विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन वैवाहिक संबंधों के मामले में मिलाजुला रहेगा।आज आपका अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे।
धनु राशि :- आज प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।इसलिए आज अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।आज आप अपने भविष्य की योजना को लेकर चर्चा कर सकते हैं।कोशिश करें की आप भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।
मकर राशि :- जीविका के क्षेत्र में लाभ के कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं।साथ ही आज आपकी मधुरवाणी आपके लिए लाभकारी साबित होगी।मधुर वाणी से आपके संबंध मजबूत होंगे।आज कोशिश करे की आप खुद पर आलस्य को हावी न होने दें।
कुंभ राशि :- आज कई जरूरी कार्य पूरे होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा।साथ ही आज आपको अपने जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग भी प्राप्त होगा।किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ मिलने के आसार भी है।
मीन राशि :- आज नए कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।साथ ही आज आप किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता के कारण परेशान हो सकते हैं।जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके लिए समय काफी अच्छा है।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏