कार्यकर्ता संवाद में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथापाई, टिफिन बैठक कर समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

खबर शेयर करें -

जनता और सरकार के बीच बना रहे बेहतर सामंजस्य: धामी

कार्यकर्ता संवाद में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथापाई, टिफिन बैठक कर समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में कार्यकर्ता संवाद आयोजित कर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि आम जनता एवं सरकार के मध्य बेहतर सामंजस्य बना रहे। सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचें और आमजन की समस्याएं सरकार तक पहुंचे। इसके लिए नैनीताल जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओ को आश्वस्त करते हुए कहा वह विधानसभावार कार्यकर्ताओ के साथ टिफिन बैठक आयोजित कर आगामी समय में भी उनसे अपना संवाद कायम रखेंगे। उन्होंने नैनीताल जिले के समस्त मंडल एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को तसल्ली से सुना और उनका समाधान कर कार्यकर्ताओं को संतुष्ट किया।

मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद करने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया।
कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क निर्माण, बिजली बिल की खामियां, अवैध खनन, जल-भराव, पार्किंग, कानून व्यवस्था, कैंची धाम जाम की समस्या, फिटनेस सेंटर अव्यवस्था आदि की समस्याएं रखीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल जिले में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया।

सीएम धामी ने कार्यकर्ताओ के साथ संवाद को सार्थक बताते हुए कहा कि आगामी दिनों में भी कार्यकर्ताओ के साथ संवाद कार्यक्रम जारी रखते हुए विधानसभा वार टिफिन बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओ की समस्याओं सुना जाएगा। ठीक इसी तरह ग्रामसभा वार भी कार्यकर्ताओ के साथ संवाद कायम किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, बंशीधर भगत, सरिता आर्या आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles