बागेश्वर: जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, अध्यक्ष शोभा तथा विशाखा बनी उपाध्यक्ष

बागेश्वर: जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, अध्यक्ष शोभा तथा विशाखा बनी उपाध्यक्ष
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी शोभा आर्या ने 12 मतों से जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सरोज आर्या को केवल 6 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा की विशाखा खेतवाल ने 10 मत पाकर विजय हासिल की, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नवीन परिहार को 9 मत मिले। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जबकि कांग्रेस खेमे में निराशा का माहौल रहा। भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, बलबंत सिंह भौर्याल, इंद्र सिंह फर्स्वाण, विवेक पांडेय, और प्रकाश साह सहित तमाम लोगों ने खुशी जताई।

