कुमाऊनी दैनिक पंचांग/आज का राशिफल


कुमाऊनी दैनिक पंचांग/राशिफल
*17 पैट (गते) आषाढ़
*1जुलाई 2025, मंगलवार
आप सभी को नमस्कार🙏
*विक्रम संवत- 2082
*-शक संवत-1947
*सिद्धार्थी नाम संवत्सर
*सूर्य उत्तरायण- ग्रीष्मऋतु
*आषाढ शुक्ल पक्ष *तिथि षष्ठी प्रातः 10:21 तक फिर सप्तमी
*नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी
*योग व्यतिपात
*राहुकाल अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 तक।
*सूर्योदय 5 :19
*सूर्यास्त 7 :11
*दिशाशूल उत्तर
*अषाढ़ -मासफल
*खूब बारिश होगी प्राकृतिक कष्ट ,खाद्यान के भाव स्थिर रहेंगे, आपसी कलह युद्ध की संभावना तथा मांगलिक उत्सवों की अधिकता रहेगी।
••••••••••••••••••••••••••••••••
*आषाढ़ माह के मुख्य पर्व
*15 जून-मिथुन संक्रान्ति अषाढ़ शुरु।
*18 जून कालाष्टमी व्रत।
*19 जून शीतलाष्टमी व्रत
*21 जून योगिनी एकादशी व्रत स्मार्त गृहस्थी
*22 जून योगिनी एकादशी व्रत वैष्णव
*23 जून प्रदोष व्रत- मास शिवरात्रि व्रत
*25 जून श्राद्ध ,स्नान, दान की अमावस्या
*29 जून मासिक वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
*30जून स्कन्द षष्ठी व्रत
*3 जुलाई दुर्गाष्टमी व्रत
*4 जुलाई कन्दर्प नवमी
*5 जुलाई अनध्याय दशमी।
*6 जुलाई हरशयनी एकादशी व्रत सभी का
*8 जुलाई- प्रदोष व्रत।
*10 जुलाई व्रत,स्नान दान आषाड़ी और गुरू पूर्णिमा
*14 जुलाई मासिक संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
*15 जुलाई-मासान्त आषाढ़ अंतिम पैट, श्री हरकाली डेकर पूजा
••••••••••••••••••••••••••••••
*आषाढ़ महिना में
*विवाह मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••
*जनेऊ (यज्ञोपवित)
••••••••••••••••••••••••••••••
*गृहप्रवेश मुहूर्त
•••••••••••••••••••••••••••••••••*खड़सिल (नींवपूजन) मुहूर्त
——————————————
*व्यापार मुहूर्त
*वाहन/मशीनरी खरीदारी मुहूर्त
नहीं हैं
~~~~~~~~~~~~~~~~
*इस माह पंचक-16 जून मध्याह्न 1:10 से 20 जून रात 9:45 तक रहेगा।
*13 जुलाई सायं 6:53 से 17 जुलाई रात 3:39 तक रहेगा।
*बरखा-31%
*अभिजित-मुहूर्त
*पूर्वाह्न 11:47 से 12:42 तक
*चंद्रमा का राशि प्रवेश सिंह,अपराह्न 3:24 से कन्या राशि में। ~~~~~~~~~~~~~~~~
*संक्षिप्त पंचांग
*18 पैट (गते) आषाढ़
*2 जुलाई 2025, बुधवार
*आषाढ़-शुक्ल पक्ष पूर्वाह्न 11:59 तक सप्तमी तत्पश्चात अष्टमी
*नक्षत्र-उत्तरा फाल्गुनी
*योग-वरियान
*भद्रा- दिन में 11:59 से रात 1:00 बाजे तक
(पंचांग श्री रामदत्त जी पातड़ अनुसार है)
•••••••••••••••••••••••••••••••••
आज का राशिफल
मेष राशि :- अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं।अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें,सफलता मिलेगी।विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
वृषभ राशि :- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं,नुकसान आपका ही होगा।बिना मांगे अपनी राय न दें।पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मिथुन राशि :- धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें,आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है।कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क राशि :- मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे।आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे,कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे।भाई बहनों से स्नेह मिलेगा।विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
सिंह राशि :- पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है।वाहन पर धन खर्च होगा।जरूरतमंद की मदद करें,रूके कार्य बन जाएंगे।भूमि लाभ संभव है।
कन्या राशि :- कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा।कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा।कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे।मन की बात कहने का समय नहीं है।
तुला राशि :- वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें।भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें।नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
वृश्चिक राशि :- व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दें।आप मन के साफ हैं,पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं।शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें।किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।
धनु राशि :- वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है।व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं।आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
मकर राशि :- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं।संतान सुख संभव है,विदेश जाने के योग हैं।जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।किसी की देखा देखी अपना नुकसान कर सकते हैं।
कुंभ राशि :- अपने व्यवहार और आचरण को बदलें,सब आपके हो जाएंगे।अपने माता पिता से खराब व्यवहार ठीक नहीं है,जैसा व्यवहार आप करेंगे,वैसा आपके साथ भी हो सकता है,अपनी भूल सुधारें,लाभ होगा।
मीन राशि :- आप आज परिवार की खिलाफ जा सकते हैं,जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे।संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें।नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।कही चोट लगने की संभावना है।
आपका दिन मंगलमय हो 🙏



