अल्मोड़ा का ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव

खबर शेयर करें -

*अल्मोड़ा का ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव*

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के लिए मशहूर अल्मोड़ा नगर का दशहरा महोत्सव भी खासा पहिचान रखता है। और उसमें शामिल होने वाले रावण कुल के कलात्मक पुतले देश भर में मशहूर है।आज बुधवार को अल्मोड़ा नगर दशहरा महोत्सव धूमधाम से उत्साहित रहा। कलात्मक व विशाल काय करीबन डेढ़ दर्जन पुतलों का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य जुलूस निकाला।

जुलूस में एक से बढ़कर एक पुतले लोगों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहा। हजारो लोगों ने महोत्सव का भव्य नजारा देखा। दशहरा महोत्सव में सांस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, दशहरा समिति अध्यक्ष अजीत कार्की, जिला अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रमेश बहुगुणा, शोभा जोशी, प्रकाश जोशी, प्रकाश भट्ट, मनोज सनवाल, मनोज वर्मा,वैभव पांडे, दिनेश भट्ट,संजय पांडे, विनय किरौला, देवाशीष नेगी, गीता मेहरा, आदि उपस्थित थे।

Ad
Ad

दया जोशी (संपादक)

श्री केदार दर्शन

Related Articles